फतेहपुर में घर में करीब तीन माह पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को बहाने से जंगल ले गया। वहां दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट में छह सेकंड में आठ वार कर उनका भी कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा के चौधराना मोहल्ला के फैजान और दिलदार दोनों पक्के दोस्त थे। एक-दूसरे के लिए जान देने की बातें करते थे। रील बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट करते और कई बार एक ही थाली में खाना भी खाते।
मोहल्ले के लोग दोनों की दोस्ती देखकर उन्हें जय-वीरू बुलाते थे। लेकिन बीते तीन महीने में बहुत कुछ बदल गया। ...और फिर दिलदार पक्के दोस्त फैजान के खून का प्यासा हो गया। आखिरकार 16 जनवरी को घर से चिल्लाते हुए निकला। आज फैजान की जान ले लूंगा। भाभी के साथ फैजान को देखने के बाद कहीं न कहीं दिलदार के मन में टीस दबी थी जो बृहस्पतिवार को चीख में बदल गई।
हसवा चौकी क्षेत्र के चौधराना मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड की घटना से इलाकाई लोगों के होश उड़ गए। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि दिलदार ने करीबी दोस्त के साथ परिवार के सदस्यों को मार डाला।
ग्रामीणों में चर्चा रही कि दिलदार काफी दिनों से भाभी और फैजान के संबंध के बारे में जानता था। वह हमेशा परिवार को समझाने की कोशिश करता था। इसे लेकर भाभी और देवर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। दिलदार की दूसरी बहन बबली ने बताया कि वह लोग छह भाई हैं। घटना के वक्त छत पर थे। चीख सुनकर दौड़कर नीचे आए। भाई के सिर में खून सवार था। उसने भाभी और बहन पर कई वार किए।
विज्ञापन
3 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल छोटी बहन मन्नू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रोजाना दोपहर बाद करबला के पास मैदान पर क्रिकेट मैच खेलने जाते थे। अक्सर साथ घूमते थे। दोनों इंस्टाग्राम पर एक साथ रील बनाते थे। उनकी साथ की कई रील वायरल हुई हैं। दोपहर को जुमे की नमाज के बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंचे थे। दिलदार का पहले घर में भाभी से विवाद हुआ। इसके बाद दिलदार ने घर में बोला कि वह फैजान को जिंदा नहीं छोड़ेगा।
4 of 10
जिकरा के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान के पास जाने से पहले बाजार से धारदार नया चाकू खरीदा। चाकू लेने के बाद फैजान के पास पहुंचा। यहां से उसे क्रिकेट खेलने के बहाने से करबला की ओर ले गया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अंदाजा लगा रही कि फैजान का गला पीछे से बाइक पर बैठे होने के समय काटा गया।
विज्ञापन
5 of 10
घटनास्थल पर आरोपी दिलदार के घर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने समझा कोई मानसिक बीमार चौकी में आया
हत्यारोपी दिलदार घर में भाभी और बहन पर चाकू से हमले के बाद पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मी से बोला कि वह हसवा से आया है। उसने हसवा में दो हत्याएं कर दी हैं। पुलिस ने पहले उसे मानसिक बीमार माना और बोला कि बैठ जाओ। पुलिसकर्मी की नजर उसके कपड़ों पर गई। कपड़ों पर खून लगा था यह देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने उसे फौरन कस्टडी में लिया। कुछ देर बाद चौकी में भीड़ पहुंच गई। चौकी के पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
6 of 10
फैजान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सबूत जुटाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में खूनी खेल के बाद फैजान की हत्या की हुई जानकारी
घटनास्थल से 500 मीटर दूर क्षेत्र के कई लड़के मैच खेल रहे थे। किसी को भी घटना के बारे में पता नहीं लग सका। लड़कों को पता लगा कि दिलदार के घर में किसी की हत्या कर दी गई है। लड़के दौड़कर मोहल्ले में पहुंचे। इसके बाद किसी चरवाहे ने जंगल में हत्या की खबर दी। मोहल्ले से भीड़ फिर जंगल की ओर भागी। यहां फैजान की हत्या के बारे में पता लगा। वह लोग घटनास्थल पहुंचे। यहां दिलदार की जैकेट भी पड़ी थी। फैजान के साथियों ने बताया कि वह उन लोगों के साथ क्रिकेट खेलने आना था लेकिन दिलदार बोला कि दोनों चाय पीकर मैच खेलने पहुंच रहे हैं। इस दौरान बाकी साथी पहले क्रिकेट खेलने निकल गए थे।
विज्ञापन
7 of 10
घटनास्थल पर फैजान के चाचा से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान बीएससी का छात्र, एक माह बाद दुबई जाना था
मौत के घाट उतारा गया फैजान ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार में छोटा अरमान है। दो बहनें शाइस्ता और साहिला हैं। पिता रुआब उर्फ राजू रायबरेली में सिलाई का काम करते हैं। बेटे की हत्या की खबर पर पिता घर लौटे। उन्होंने बताया कि दिलदार को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन लोगों को कोई बात थी तो बतानी चाहिए। चाचा मो. शमीम पुलिस से न्याय की मांग करते दिखे। पुलिस ने दिलदार के खिलाफ रुआब की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
जिकरा का पति हिस्ट्रीशीटर, परिजन बेहाल
जिकरा परवीन का पति मो. आमिर उर्फ बल्लू कुरैशी के खिलाफ कई मामले थरियांव थाने में प्रतिबंधित मांस तस्करी और गोकशी के दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। परिजन ने बताया कि इन दिनों मध्यप्रदेश में मवेशियों का काम करता है। कुछ दिनों पहले आमापुर में गोवंश मिलने के बाद पुलिस ने घर में बल्लू की तलाश में छापा मारा था। जिकरा की बल्लू से शादी 2019 में हुई थी। जिकरा का मायका शहर कोतवाली के पीरनपुर मोहल्ले में हैं।
घटना की सूचना पर जिकरा की मां तहरूननिशा और पिता फकीरे जिला अस्पताल पहुंचे। मां तहरूननिशा ने बताया कि बेटी से दोपहर को मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। बेटी बोली कि सब्जी, चावल, रोटी बनाई है। काफी देर तक बातचीत हुई थी। उसे पड़ोसी युवक ने बेटी के साथ घटना की जानकारी दी। जिकरा की तीन बेटियां आलिमा, अर्वशी, तीन माह की एक और बेटी है। सबसे बड़ी बेटी आलिमा पांच साल की है। उसकी बेटी का किसी प्रेम प्रसंग नहीं था। बेटी पर आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। बेटी के ससुराल वाले किसी की बदनामी बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
घायल छोटी बहन मन्नू को लेकर जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंध में दोस्त और भाभी का कत्ल, बहन को अधमरा किया
फतेहपुर में घर में करीब तीन माह पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को बहाने से जंगल ले गया। वहां दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट में छह सेकंड में आठ वार कर उनका भी कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की बात कबूल की। सूचना पर एसपी, एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।