यूपी के फतेहपुर जिले में एक युवक ने अवैध संबंध में दोस्त और भाभी की हत्या कर दी। जबकि बहन को अधमरा कर दिया। युवक ने तीन माह पहले भाभी और दोस्त को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। डेढ़ फीट लंबे चाकू से दोनों को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने समर्पण कर दिया।
फतेहपुर में घर में करीब तीन माह पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को बहाने से जंगल ले गया। वहां दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट में छह सेकंड में आठ वार कर उनका भी कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की बात कबूल की। सूचना पर एसपी, एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा के चौधराना मोहल्ला निवासी फैजान कुरैशी (27) घर में दोपहर की नमाज अदा करने के बाद कुछ काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी दिलदार कुरैशी घर पहुंचा और उसे मैच खेलने की बात कहकर बाइक से साथ ले गया।
विज्ञापन
2 of 10
घटनास्थल पर आरोपी दिलदार के घर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से करीब एक किलोमीटर दूर करबला के जंगल में फैजान से उसकी झड़प हुई। इसके बाद उसने चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया। तड़पते हुए फैजान गांव की ओर 40 मीटर तक पहुंचा लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण वह खेत में ही गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 10
फैजान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सबूत जुटाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्लाते हुए घर पहुंचा और भाभी को बुलाया
इसके बाद दिलदार चिल्लाते हुए घर पहुंचा और भाभी को बुलाया। भाभी जिकरा परवीन (28) पत्नी हिस्ट्रीशीटर मो. आमिर उर्फ बल्लू के सामने आते ही खून से सने डेढ़ फीट लंबे चाकू से पेट पर एक के बाद एक करीब आठ वार किए। इसी बीच बचाने दौड़ी छोटी बहन मन्नू (22) पर भी चाकू से हमला किया।
4 of 10
घटनास्थल पर फैजान के चाचा से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदार ने पुलिस के सामने किया समर्पण
शोर सुनकर मां और दूसरी बहन बबली के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए। दिलदार भाग कर सीधा पुलिस चौकी पहुंचा। ग्रामीण भी उसका पीछा करते चौकी पहुंचे। दिलदार ने पुलिस से दोस्त और भाभी की हत्या की बात कहकर समर्पण कर दिया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जंगल में सिगरेट, लाइटर, नशीले इंजेक्शन की शीशियां, सिरिंज पड़ीं मिलीं। पुलिस को आशंका है कि पहले दोनों ने नशीले इंजेक्शन का सेवन किया। नशे में फैजान के होने पर दिलदार ने हमला किया। हमले में फैजान की आधी गर्दन कट गई। गर्दन की हड्डी को भी हमले के बाद मोड़ने की आशंका जताई गई है।
घर में खूनी खेल के बाद फैजान की हत्या की हुई जानकारी
घटनास्थल से 500 मीटर दूर क्षेत्र के कई लड़के मैच खेल रहे थे। किसी को भी घटना के बारे में पता नहीं लग सका। लड़कों को पता लगा कि दिलदार के घर में किसी की हत्या कर दी गई है। लड़के दौड़कर मोहल्ले में पहुंचे। इसके बाद किसी चरवाहे ने जंगल में हत्या की खबर दी। मोहल्ले से भीड़ फिर जंगल की ओर भागी।
विज्ञापन
7 of 10
घायल छोटी बहन मन्नू को लेकर जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां फैजान की हत्या के बारे में पता लगा। वह लोग घटनास्थल पहुंचे। यहां दिलदार की जैकेट भी पड़ी थी। फैजान के साथियों ने बताया कि वह उन लोगों के साथ क्रिकेट खेलने आना था लेकिन दिलदार बोला कि दोनों चाय पीकर मैच खेलने पहुंच रहे हैं। इस दौरान बाकी साथी पहले क्रिकेट खेलने निकल गए थे।
8 of 10
फैजान के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान बीएससी का छात्र, एक माह बाद दुबई जाना था
मौत के घाट उतारा गया फैजान ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार में छोटा अरमान है। दो बहनें शाइस्ता और साहिला हैं। पिता रुआब उर्फ राजू रायबरेली में सिलाई का काम करते हैं। बेटे की हत्या की खबर पर पिता घर लौटे।
9 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल छोटी बहन मन्नू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि दिलदार को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन लोगों को कोई बात थी तो बतानी चाहिए। चाचा मो. शमीम पुलिस से न्याय की मांग करते दिखे। पुलिस ने दिलदार के खिलाफ रुआब की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोपी ने कबूला कि भाभी को फैजान के साथ करीब तीन माह पहले आपत्तिजनक हालात में देखा था। इसका वह विरोध करता था। दोस्त और भाभी नहीं मान रहे थे। बहन भी इसमें सहयोग करती थी। इसी वजह से दिलदार ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिगा है। महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में मध्य प्रदेश में है। अनूप सिंह, पुलिस अधीक्षक