फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी बुदेलखंड में किसान आत्महत्या करता था अब वह हमारी सरकार में नहीं करेगा: योगी आदित्यनाथ

Fri, 13 Apr 2018 03:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड दाैरे पर हैं। इस दाैरान उन्हाेंने वहां की जनता काे ढेराें साैगातें दी हैं। कई नई याेजनाअाें की शुरुअात की भी घाेषणा की है। उन्हाेंने कहा कि हमारे सामने नौजवान, किसान, गरीब, मजदूर और प्रदेश का विकास है। सबके लिए बड़ी कार्य योजना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी बुदेलखंड में किसान आत्महत्या करता था। अब वह हमारी सरकार में आत्महत्या नहीं करेगा, बल्कि खुशहाली के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। हमारी सरकार ने लघु सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया, गन्ना किसानों का समर्थन मूल्या बढ़ाया। साथ ही किसानों को सिंचाई के साधन दिलाए, बिजली दिलाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
प्रदेश में हमारी सरकार 90 प्रतिशत सामान्य किसानों को 80 फीसदी तक अनुदान देने का काम कर रही है। जो भी चाहे वह लाभ ले सकता है। शासन की योजना का लाभ हर जरूरत मंद को लेना चाहिए, ताकि वह अपने साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान दे सके। उन्हाेंने कहा मेरे मुख्यमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्राथमिकताओं में बुंदेलखंड के विकास की बात कही थी।

 

4 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले मैं बुंदेलखंड आया था और आज फिर आया हुं। मेरे साथ आज सिंचाई व ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं। इनको आदेश दिए गए हैं, कि जहां भी सरकारी मदद चाहिए, बता दें। लेकिन यहां की सारी परियोजनाएं समय से पूरी करें। ताकि यहां पेयजल और सूखे की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि सिंचाई की सारी छह परियोजनों को दिसम्बर 2019 तक पूरी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड और विशेषकर जालौन जनपद के सूखे पर ध्यान देते हुए कहा कि यहां पर पेयजल का संकट है। सभी विभागों ने मिलकर एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इससे बुंदेलखंड की पेयजल, सिंचाई व अन्य बड़ी समस्याएं दूर होंगी। सीएम ने कहा कि जनपद जालौन प्रदेश में अलग पहचान रखता है। प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने यहां की विशेष सिफारिश की थी। यहां के किसानों के चेहरों पर खुशहाली लाने का कार्य हमारी सरकार करेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें