फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विजय सागर बुला रही परदेसी परिंदों की चहचाहट, यहां की खूबसूरती लोगों के दिलों पर डाल रही 'डाका', तस्वीरें

Mon, 30 Jan 2023 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
1 of 5
विजय सागर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार महोबा जिले में यूपी बर्ड एंड नेचर फेस्टिवल का आयोजन एक फरवरी से होगा। आयोजन स्थल विजय सागर पक्षी विहार इस समय परदेसी परिंदों से गुलजार है। सुबह-शाम चिड़ियों की चहचाहट और कलरव सहज ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। या यूं कह लीजिए कि पक्षियों की चहचाहट और यहां की खूबसूरती लोगों के दिलों पर 'डाका' डाल रही है। विजय सागर में 1,262 प्रवासी व 2,335 स्थानीय पक्षी मौजूद हैं। इनकी निगहबानी के लिए वन रेंजर के साथ छह कर्मचारी तैनात हैं।

ठंडे देशों में बर्फ जमा होने से बुंदेलखंड में हर साल सैकड़ों विदेशी पक्षी विजय सागर झील में डेरा जमा लेते हैं। रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, चेकोस्लाविया से माह नवंबर में परदेसी परिंदे आते हैं और फरवरी के अंत तक वापस लौट जाते है। इस समय आसमान में विभिन्न प्रजातियों के परिंदे उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। विजय सागर पक्षी विहार में इस समय लालसर, मटामर, करूल, पनकौआ, पनडुब्बी, जलमुर्गी, घोंघिला, अंधा बगला, सारस, नकटा, सींखपर, दोंख, बगला, चमचा पक्षियों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
विजय सागर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ नरेंद्र सिंह सेंगर बताते हैं कि वर्तमान में 1,262 प्रवासी और 2,335 स्थानीय पक्षी हैं। इनकी देखरेख के लिए एक वन रेंजर, वन दरोगा, दो वनकर्मी, दो चौकीदार व तीन नाविकों की तैनाती है।
विज्ञापन

3 of 5
विजय सागर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
झील के चारों ओर वॉच टॉवर बने है। दूरबीन के माध्यम से भी परदेसी परिंदों पर नजर रखी जाती है। मेहमान पक्षियों के आने से झील की सुंदरता बढ़ जाती है। लालसर व कालासर आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर यहां आते हैं।

4 of 5
विजय सागर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
जल्द उठाइए नौका विहार का लुत्फ 
पर्यटन को बढ़ाने के लिए विजय सागर झील में जल्द नौका विहार कराने की तैयारी है। चार पैडल वोट चलवाई जाएगी। डीएफओ नरेंद्र सिंह बताते हैं कि जिलाधिकारी मनोज कुमार ने यहां के विकास के लिए जो प्रस्ताव मांगा है, उसमें नौकायन के लिए पैडल वोट के साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय सागर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पहुंचे विजय सागर पक्षी विहार
विजय सागर पक्षी विहार तक सड़क और रेलमार्ग से पहुंचा जा सकता है। निकटतम रेलवे स्टेशन महोबा है। यह प्रयागराज व झांसी रेललाइन से जुड़ा है। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर विजय सागर अभ्यारण्य केंद्र है। निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो है। यह महोबा से 70 किलोमीटर दूर है। कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई की ओर चलने पर एक संपर्क मार्ग मिलता है। दो किलोमीटर संपर्क मार्ग से चलकर पक्षी विहार पहुंचा जा सकता है। एक पर्यटक को 30 रुपये का टिकट लेना होता है। झील का नजारा देखने के लिए नेचर ट्रेल के सहारे जंगलों में जा सकते हैं। एक पहाड़ पर हवा महल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें