उन्नाव में प्रेमी से पति की हत्या कराने की आरोपी पत्नी शीबा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सफीपुर में हुई थी। तीन साल पहले पति को छोड़ दिया और इमरान के साथ रह रही थी। इमरान नशे का लती हो गया था और ई-रिक्शा चलाकर जो भी कमाता था नशे में खर्च कर देता था। झगड़ा होने पर वह छह महीने से मायके में रह रही थी।
यूपी के उन्नाव जिले में एक और युवक प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर मारा गया। पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को ड्रेन में फेंक दिया। सोमवार को सिटी ड्रेन में कीचड़ में युवक की लाश मिली थी। युवक की शिनाख्त इमरान खां उर्फ काले निवासी अखलाक नगर के रूप में हुई थी। वह ई-रिक्शा चलाता था। मृतक के बड़े भाई सलमान ने पूछताछ के दौरान बहू पर शक जताया तो पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू की। जांच में शीबा की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा हुआ।
ई-रिक्शा चालक इमरान की हत्या उसकी पत्नी शीबा ने विदेश से लौटे अपने प्रेमी फरमान उर्फ चुन्ना और उसके दोस्त रफीक से करवाई थी। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि प्रेमी का दोस्त फरार है।
इमरान नशे का लती हो गया था, पत्नी मायके में रह रही थी
शीबा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सफीपुर में हुई थी। तीन साल पहले पति को छोड़ दिया और इमरान के साथ रह रही थी। इमरान नशे का लती हो गया था और ई-रिक्शा चलाकर जो भी कमाता था नशे में खर्च कर देता था। झगड़ा होने पर वह छह महीने से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
3 of 12
आरोपी पत्नी शीबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शीबा के शौक पूरा करता है फरमान
उसकी मुलाकात फरमान से हुई। फरमान सऊदी अरब में काम करता है और पैसे वाला है। दोनों में नजदीकी हो गई। शीबा को नए-नए कपड़े पहनना और घूमने का शौक था। ये शौक फरमान पूरे करने लगा। फिर फरमान विदेश चला गया, लेकिन दोनों में फोन पर बातें होती रहीं।
4 of 12
आरोपी फरमान उर्फ चुन्ना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान के कहने पर ही शीबा पति के घर गई
18 जून को फरमान साथी रफीक के साथ विदेश से आ गया। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। इमरान को जानकारी हुई तो उसने शीबा को पीटा और घर चलने के लिए कहा। मायके में मुलाकात में हो रही परेशानी को देखते हुए फरमान के कहने पर ही शीबा पति के घर चली गई।
विज्ञापन
5 of 12
युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिया पर फैला खून बना घटना का गवाह
शीबा ने फरमान के साथ मिलकर इमरान को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। फरमान ने साथी तुर्किया बदरका निवासी रफीक को भी शामिल कर छह जुलाई की रात शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी, लेकिन पुलिया पर फैला खून घटना का गवाह बन गया और दोनों सलाखों के पीछे चले गए।
विज्ञापन
6 of 12
नाले में शव की तलाश कराती पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चरस पिलाई फिर गर्दन पर चाकू से वार कर मार डाला
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि सात जुलाई की शाम फरमान ने रफीक के माध्यम से इमरान को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने इमरान को पहले चरस पिलाई फिर शराब पिलाई, अधिक नशे में होने पर बाइक में बीच में बैठाकर सिटी ड्रेन की पुलिया पर आए। सुनसान देख दोनों ने इरफान को पहले सड़क पर पटक दिया, बाद में फरमान ने गर्दन पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन
7 of 12
नाले में शव की तलाश कराती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाव करने से इमरान के हाथ की नस कट गई। दोनों ने गला रेतकर शव पुलिया के नीचे दलदल में फेंक कर भाग निकले। चाकू झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों विदेश भागने की फिराक में थे। शीबा और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, रफीक अभी फरार है।
8 of 12
नाले में शव की तलाश कराती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि हत्या कराने वाली पत्नी शीबा गर्भवती है। गर्भ में पल रहा बच्चा भी प्रेमी का है। उसने गर्भपात कराने के बजाए, पति को ही रास्ते से हटा दिया।
9 of 12
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से पांच किमी दूर ई-रिक्शा चालक की हत्या
जानकारी के अनुसार, गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला अखलाक नगर निवासी ई-रिक्शा चालक इमरान उर्फ काले की छह जुलाई की घर से पांच किमी दूर अचलगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। सात जुलाई को अचलगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे नाले की पुलिया पर लोगों ने खून फैला देखा तो शक हुआ। पुलिस ने जांच की तो सिल्ट भरे नाले में शव मिला था।
10 of 12
नाले में शव की तलाश करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉल डिटेल से हत्याकांड का पर्दाफाश
मृतक और उसकी पत्नी शीबा के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक के बाद एक परतें खुलने लगीं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक इमरान के मोहल्ले से पता चला कि छह जुलाई की रात नौ बजे तुरकिया बदरका निवासी फरमान उर्फ चुन्ना अपने मोहल्ले के साथी रफीक के साथ इमरान को अपनी बाइक से कर्मी बिजलामऊ की ओर जाते देखा गया था।
11 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले शीबा ने इमरान से की थी दूसरी शादी
मृतक के बड़े भाई सलमान ने पूछताछ के दौरान बहू शीबा पर शक जताया तो पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू की। पता चला कि शीबा पहले से शादीशुदा थी। तीन साल पहले शीबा ने इमरान से दूसरी शादी की थी, दोनों के एक बेटी है। भाई ने 18 जून को सऊदी अरब से लौटे फरमान के शीबा के घर आने-जाने की जानकारी भी दी।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी से रोज घंटों बात करती थी शीबा
पुलिस ने शीबा से पूछताछ शुरू की तो वह पहले गुमराह करने का प्रयास करती रही। बाद में सर्विलांस की मदद से जब शीबा और फरमान के बीच रोज घंटों बातचीत की पुष्टि हुई तो पुलिस ने फरमान को उठाया और पूछताछ में घटना की सच्चाई सामने आ गई।