फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थक ने दुष्कर्म पीड़िता के घायल वकील के बैनर को पैर से रौंदा तो फैला तनाव

Mon, 12 Aug 2019 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
दुष्कर्म पीड़िता के घायल वकील का पोस्टर पैरों से रौंदता विधायक समर्थक - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के गंगाघाट थानाक्षेत्र में शरारती तत्व का एक वायरल वीडियो क्षेत्र में तनाव की वजह बन गया। वीडियो में शरारती तत्व को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घायल वकील के बैनर (पोस्टर) को पैरों से रौंदते हुए दिखाया गया है। घायल वकील के मुंशी ने शरारतीतत्व पर बैनर को फाड़ने, उसे पैर से रौंदने और खुद को विधायक समर्थक बता निपट लेने की धमकी का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो)
थाना पुलिस ने तहरीर मिलने की बात से इन्कार किया है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में दुष्कर्म पीड़िता के घायल वकील महेंद्र सिंह के मुंशी (सहायक) रंजीत कुमार गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर में रहते हैं। मुंशी रंजीत ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने घर के बाहर व कुछ दूरी पर अपने वकील महेंद्र सिंह के साथ अपने नाम का एक बैनर लगवाया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशाेरी - फोटो : amar ujala
शनिवार रात घर से कुछ दूरी पर लगे बैनर को मोहल्ले के एक शरारती तत्व ने उखाड़कर नीचे गिरा दिया और उसे फाड़ते हुए पैरों से रौंद दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मुंशी का आरोप है कि शरारती तत्व ने खुद को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का समर्थक बताकर कहा कि उनके छूटने पर मोहल्ले के किसी विरोधी को नहीं छोड़ूंगा।

 

4 of 5
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता
इतना ही नहीं आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गालियां दी और घर पहुंचकर हाथापाई करने का भी प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों के बीच में आने पर वह निपट लेने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित रंजीत ने बताया कि उन्होंने गंगाघाट थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर इंस्पेक्टर गंगाघाट श्यामकुमार पाल ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रक की टक्कर के बाद दुष्कर्म पीड़िता की कार के उड़ गए थे परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चलें कि 28 जुलाई को रायबरेली में हुए दुष्कर्म पीड़िता के साथ कार हादसे में पीड़िता का वकील भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसके बाद दोनों पीड़िता और वकील का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील को एयरलिफ्ट कर के दिल्ली एम्स ले जाया गया। जहां अभी दाेनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें