फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अकेले ही पैदल निकली थी दुष्कर्म पीड़िता, पिता बोले सोचा नहीं था कि मेरी बेटी का ये हाल होगा

Sat, 07 Dec 2019 03:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया से दिल दहला देने वाली घटना पर देश भर में आक्रोश प्रदर्शन के बीच शुक्रवार केे घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं गुरुवार की सुबह उन्नाव में एक बेटी को जिंदा जलाने के मामले में भी लोग आरोपियों का एनकाउंटर करने की आवाज बुदंल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इसी जगह पर मिली थी दुष्कर्म पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाने के गौरा मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल से नहलाकर उसे आग लगा दी गई। गैंगरेप पीड़ित युवती अपने केस के मामले में वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी। दरिंदों ने उसे सरेराह पीटा और पेट्रोल डाल आग लगा दी। लपटों से घिरी युवती जान बचाने के लिए दौड़ी। एक किलोमीटर आगे कुछ लोगों ने आग बुझाई और कपड़े बदलवाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस युवती को सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गई। बहादुर बिटिया ने गंभीर हालत में भी मजिस्ट्रेट को बयान दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। युवती को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। जब पिता को बेटी के जलाए जाने की खबर मिली तो बदहवास हो गए। बोल वो सुबह पैदल ही अकले निकल गई थी। सोचा नहीं था मेरी बेटी का ये हाल हो जाएगा। 

 

4 of 7
एसएसपी को पेट्रोल वाली बोतल दिखाता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज लखनऊ ने मौका मुआयना कर गांव वालों से भी बातचीत की है। बिहार थाना क्षेत्र की इस युवती (23) से गांव के ही शिवम त्रिवेदी ने प्रेम संबंध बनाए थे। 2017 में उसे शादी का झांसा देकर रायबरेली ले गया था। पीड़ित युवती के मुताबिक शिवम ने वहां किराए का कमरा लिया और कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के साथ काफी दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा।

 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 19 जनवरी को शिवम ने रायबरेली सिविल कोर्ट में वैवाहिक अनुबंध पत्र बनवाया। एक महीने उसे रायबरेली मेें ही रखा और फिर गांव छोड़ गया। शादी का दबाव बनाने पर जान की धमकी देने लगा। बकौल युवती, आए दिन की धमकियों से डर गई और गांव छोड़कर रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में बुआ के यहां रहने लगी। पिछले साल 12 दिसंबर को शिवम अपने साथी शुभम के साथ वहां पहुंचा और शादी का वादा कर उसे बाइक से गांव ले आया। यहां दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
देर रात युवती को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती के मुताबिक वह सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को बिहार और रायबरेली के लालगंज थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे के अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर टाल मटोल करती रही। तब उसने वकील के माध्यम से रायबरेली में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12 व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना के बाद गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर बिहार थाना पुलिस ने इसी साल 4 मार्च और लालगंज थाना पुलिस ने 5 मार्च को शिवम और शुभम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बिहार थाना पुलिस ने विवेचना लालगंज थाने को स्थानांतरित कर दी। बीते 19 सितंबर को शिवम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पांच दिन पहले 30 नवंबर को ही जमानत पर छूटा था। जिसके बाद उसने फिर एक बार युवती को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें