फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Case: रिपोर्ट दर्ज करने में हुई चूक सुधारने की तैयारी, सीओ बोले- अब विवेचना में बढ़ाई जाएगी धारा

Tue, 23 Feb 2021 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने की घटना में रिपोर्ट दर्ज करने में हुई चूक पुलिस ने सुधारने की तैयारी की है। सीओ ने बताया कि विवेचक से सभी बिंदुओं पर बात की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हत्या के प्रयास की धारा विवेचना में बढ़ाई जाएगी। युवती के बयान का इंतजार है। असोहा में हुई घटना में जिस किशोरी का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसे पुलिस ने अगले दिन 18 फरवरी को दर्ज की गई रिपोर्ट में मृत दर्शा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृत बुआ-भतीजी व भर्ती किशोरी के साथ हुए अपराध में भी अज्ञात पर हत्या व शव छिपाने की धारा लगा दी थी। पुलिस की चूक अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है।

4 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने कहा कि धारा तो बढ़नी चाहिए। शुरुआत में चूक कैसे हुई, इस पर एसओ से वार्ता की जाएगी। विवेचक से भी इस बिंदु पर बात कर विवेचना में भी हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई जाएगी। बताया कि युवती के बयान का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप चैट भी मिली
मुख्य आरोपी विनय के मोबाइल में अहम व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को मिली है, जो हत्याकांड से संबंधित है। उसने इस बारे में साथी आरोपी से भी बातचीत की है। पुलिस के पास सीडीआर समेत यह चैट व अन्य कई अहम साक्ष्य हैं। इनके आधार पर आरोपियों को सख्त सजा मिलने की पूरी उम्मीद है। पुलिस अभी भी तफ्तीश कर रही है कि अगर कोई भी इसमें शामिल है तो उसके बारे में भी पता चल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें