कानपुर में नवाबगंज के उजियारीपुरवा गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वालों का नया गैंग रजिस्टर किया जाएगा। हत्यारोपी आजाद समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद गैंग का सरगना होगा। चार्जशीट दाखिल करने के बाद ये कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। उधर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में धरपकड़ कर रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों को उठाया है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दीपू निषाद, विशाल, आकाश समेत चार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपी शुभम, विशाल व एक अन्य अभी फरार हैं। राजकुमार के साथ रवि की भी हत्या की गई थी। रवि का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसकी आर्थिक मदद के लिए जो कानूनी प्रक्रिया है उसके तहत पुलिस अफसरों ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
4 of 5
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे की तरह दीपू को संरक्षण
आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद नवाबगंज पुलिस ने दीपू को टॉप टेन की सूची में शामिल नहीं किया। कुछ लोगों ने बताया कि वह बेहिचक थाने जाया करता था। राजनीतिक संरक्षण का पूरा लाभ उठाया। जैसा विकास दुबे उठा रहा था। दोनों मामलों में पुलिस को शह देना भारी पड़ा।
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गैंगवार का खतरा, खुफिया सक्रिय
मृतक राजकुमार के खिलाफ एक दर्जन केस दर्ज हैं। दीपू का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों तरफ के लोग भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। ऐसे में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। आरोपी के सभी घर वाले भी फरार हैं।