उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उसने तीनों को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाई। पानी की बोतल देख करिश्मा ने पानी मांगा, जिसपर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। करिश्मा के पानी पीने के बाद सपना और रेशमा ने भी पानी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों को लड़खड़ाता देख पास ही सरसों के खेत में छोड़कर दोनों भाग निकले।