फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: ‘120 की रफ्तार बनी काल’, बस पलटी और 100 मीटर घिसटी, एक्सप्रेसवे पर बिछीं लाशें, देखें तस्वीरें

Tue, 26 May 2026 11:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Sleeper Bus Accident News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक दरोगा समेत सात यात्रियों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। चालक को झपकी आने और बस की अत्यधिक रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद बस लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

इस हादसे में एक दरोगा समेत सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई।

 

विज्ञापन

2 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

http://



24 घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

3 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

हादसे की मुख्य वजह: रफ्तार और झपकी
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की ये वजह सामने आई हैं।

  • तेज रफ्तार: बस की रफ्तार 120 किमी/प्रति घंटा से अधिक थी।
  • चालक की लापरवाही: माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर पलट गई।

4 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने जताया शोक, परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सात मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

दरोगा समेत सात की दर्दनाक मौत
इस हादसे में बिहार सीवान पुलिस के उप निरीक्षक शिवचरन राम सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में गोरखपुर के मुंडेरा बाजार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र राम आधार जायसवाल और मधुपुर थाना पीपीगंज निवासी विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती के गोविंदपुर थाना कप्तानगंज निवासी विजय कुमार पुत्र रामजीत, एक अज्ञात बंदी और एक महिला समेत अन्य अज्ञात यात्री की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें