भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ये वही रवि पुजारी है जिसकी एक फोन कॉल से यूपी में सनसनी फैल गई थी। धमकी भरी कॉल से जिले में हड़कंप का माहौल था। कॉल रिसीव होते ही आवाज आई...पांच करोड़ चाहिए मेरे को, वर्ना ठोक डालूंगा। इसके बाद उसने कहा कि एक नंबर भेज रहा हूं दो दिन में बताना वर्ना तकलीफ में आ जाओगे।
आगे की स्लाइड- मीडिया को मामला बताने से बच जाओगे क्या...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
उन्नाव जिले से नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के मोबाइल पर 17 सितंबर को शाम 5:17 बजे इंटरनेट कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को रवि पुजारी बताया था और तीन मिनट की बातचीत में नाम व व्यवसाय पर चर्चा के बाद कहा कि पांच करोड़ चाहिए मेरे को, वर्ना ठोक डालूंगा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इसके बाद उसने कहा था कि एक नंबर मैसेज करता हूं, दो दिन में बताना वर्ना तकलीफ में आ जाओगे। मेरे लोग तुमको ठोक देंगे। इसके बाद उसी दिन 5:31 बजे एक एसएमएस आया। लिखा कि मुझे पांच करोड़ चाहिए नहीं तो तुझे ठोक दूंगा। अगले दिन दोपहर 1:27 बजे दोबारा एसएमएस में रुपयों की मांग की गई।
4 of 5
डेमो पिक
अरुण सिंह ने एसपी हरीश कुमार को मामले की जानकारी दी थी और अजगैन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 19 सितंबर को मामला मीडिया में आने के बाद खुद को डॉन रवि पुजारी बताने वाले ने कॉल कर कहा कि मीडिया को मामला बताने से बच जाओगे क्या, तुमने तो मेरा काम आसान कर दिया।
इसके बाद एसपी ने ब्लॉक प्रमुख को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई थी। एसपी ने बताया कि मीडिया से रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। ऑस्ट्रेलिया से फोन कर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना से ब्लॉक प्रमुख ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने न्याय किया है।