यूपी में चित्रकूट जिला जेल परिसर में गुरुवार की रात को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा किसी बंदी का नहीं बल्कि प्रभारी जेलर का था। वह और ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों की रायफल लेकर पूरे परिसर में आगे-पीछे दौड़ता रहा। होमगार्डों ने आरोप लगाया कि प्रभारी जेलर नशे की हालत में थे और रायफल से फायरिंग करने का प्रयास किया। प्रभारी जेलर ने नशे की हालत में हंगामा करने या रायफल छीनने की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
जेल में गुरुवार की रात गारद ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड संतराम, शारदा प्रसाद और नवलकिशोर ने बताया कि देर रात अचानक प्रभारी जेलर सुनीत कुमार आए। वह संभवत: नशे में थे और बिना किसी कारण होमगार्डों को अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अचानक वह गारद रूम में घुसे और होमगार्ड की रायफल छीनकर जाने लगे। होमगार्डाें के अनुसार, इस दौरान प्रभारी जेलर ने उनकी रायफल से फायरिंग करने का प्रयास किया यह देखकर सभी ने मिलकर उनसे रायफल छीन ली।
4 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
जेल परिसर में चल रहे इस हंगामे के दौरान कुछ अन्य सिपाही व होमगार्डों ने आकर स्थिति को संभाला। शुक्रवार को भयभीत होमगार्डों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
होमगार्डों ने बताया कि प्रभारी जेलर ने उन्हें नौकरी से हटवाने की धमकी दी है। इससे अब आगे वहां डयूटी करने में भी खतरा बना है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जेल परिसर में हुए हंगामे की जानकारी मिली है। होमगार्डों की तहरीर पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।