फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों में पलता हैवान! महिला ने कहा-जिसे भाई माना पता नहीं था वही 'बेटी के साथ ऐसा करेगा'

Thu, 03 May 2018 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता की मां के मुताबिक जिस शख्स को वह भाई समझकर घर में शरण दे रही थी वही उसकी बेटी की अस्मत लूट लेगा, ऐसा उसने कभी सोचा भी न था। लेकिन बेटी के साथ जो हुआ उसने महिला को झकझोर कर रख दिया।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
हमीरपुर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा छह में पढ़ती है। कोतवाल शैल कुमार सिंह को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 30 अप्रैल को उसके पति रिश्तेेदारी में बाहर गए थे। घर में वह व उसकी पुत्री अकेली थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उसी दिन शाम को उसकी मौसी का लड़का वहां आया और रात में रुका। सोमवार की रात तीनों लोग खाना खाकर सो गए। आरोप लगाया कि उसके भाई ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी थी। उसके बाद उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। मंगलवार को उसके पति के घर लौटने पर बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पीड़िता की मां ने बताया कि उसका कोई सगा भाई नहीं है। यही मौसी का लड़का उसका भाई है। उसे क्या पता जिसे वह सगे से भी ज्यादा मान रही है। वही उसकी पुत्री के साथ ऐसा करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें