पंद्रह साल बाद बेटी-दामाद को एक रिश्तेदारी में देखकर पिता भावुक हो गया। वो बेटी और दामाद को अपने साथ घर ले आया। बहनोई के साथ बहन को घर आया देखकर जवान भाइयों का खून खौल उठा। इसके बाद दोनों ने मिलकर वो कदम उठाया जिसकी पिता सत्यदेव ने कल्पना भी न की होगी।
विज्ञापन
2 of 4
पुत्रों की मारपीट से घायल पीड़ित पिता सत्यदेव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मोहल्ला दयालपुर निवासी सत्यदेव (51) की पुत्री ने पंद्रह साल अपनी मर्जी से घर के सामने रहने वाले युवक से लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर उन लोगों ने बेटी से रिश्ते- नाते समाप्त कर लिए थे।
विज्ञापन
3 of 4
बेटी-दामाद से बारात में मिला पिता
दो दिन पहले सत्यदेव अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने कानपुर देहात गया। जहां उसकी पुत्री व दामाद भी मौजूद थे। पंद्रह साल बाद बेटी व दामाद को देखकर सत्यदेव भावुक हो उठा। इसके बाद वो बेटी और दामाद को अपने साथ घर लेकर आ गया।
पुत्रों की मारपीट से घायल पीड़ित पिता सत्यदेव
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद दामाद के घर से जाते ही सत्यदेव के पुत्र रिंकू (20) व प्रिंस (25) ने लात-घूसों व थप्पड़ों से उसको पीट पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों पुत्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।