कानपुर में कल्याणपुर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने वाले डॉ. सुशील कुमार ने वारदात के बाद ही गंगा में कूदकर जान दे दी थी। रविवार को सिद्धनाथ घाट पर मिले डॉक्टर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ।
पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि शव 10 दिन पुराना था। पूरा शव सड़ चुका था, लिहाजा शरीर में कौन-कौन से केमिकल थे, इसकी जानकारी के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। दोपहर बाद भैरो घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
डिप्रेशन में आए डॉ. सुशील ने तीन दिसंबर को अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर व बेटी खुशी की हत्या कर दी थी। उसी शाम से वह लापता था। सुसाइड नोट भी उसका बरामद हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
रविवार को सिद्धनाथ घाट के पास बीच गंगा में उसका शव पड़ा मिला था। जैकेट की जेब से मिली पर्स से आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मिले थे, जिससे उसकी शिनाख्त हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
बिसरा जांच से इसका भी होगा खुलासा
दरअसल सुशील की पर्स से नींद की गोलियों के तीन पत्ते मिले थे। कुछ गोलियां उसमें नहीं थीं। आशंका है कि उसने गोलियां खाने के बाद गंगा में छलांग लगाई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हो सकी है।
4 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
अब जब बिसरा जांच रिपोर्ट आएगी, तब पता चलेगा कि उसने गोलियां खाई थीं या नहीं। अगर किसी अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया गया होगा तो भी पता चल जाएगा।
शाम को कूदा गंगा में
डॉ. सुशील तीन दिसंबर को अटल घाट पर लगे कैमरों में दोपहर करीब 3:00 बजे तक देखा गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। इससे आशंका है कि शाम उसने गंगा में छलांग लगाई।