कोहरे की वजह से रेलवे ने 13 ट्रेनों को निरस्त करने के बाद छह और ट्रेनों को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। अब दो महीने के लिए 19 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 13 दिसंबर से निरस्त होने वाली ट्रेनों में सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006), प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217/14218), कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद इंटरसिटी (14221/14222) ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
दिल्ली-हावड़ा रूट की 14 ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए गए हैं। यह ट्रेनें अब 13 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच नियमित दिनों में कुछ दिन निरस्त भी रहेंगी। इसके पहले छह ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे। इससे फेरे घटने वाली ट्रेनों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
नई दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति (14393) हर बुधवार और पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति (14394) हर गुरुवार, गया-दिल्ली महाबोधि हर सोमवार और दिल्ली-गया महाबोधि हर मंगलवार को निरस्त रहेगी।
4 of 5
डेमो पिक
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी हर गुरुवार, नईदिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी हर शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा पटना-कोटा एक्सप्रेस हर शुक्रवार और कोटा-पटना एक्सप्रेस हर शनिवार, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस हर गुरुवार, दिल्ली-आजमगढ़ हर बुधवार, कटिहार-दिल्ली हमसफर हर गुरुवार, दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस हर शुक्रवार और अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार एवं दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। ये सभी ट्रेनें इन दिनों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।