उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों बांदा, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन, इटावा, हरदोई, हमीरपुर, औरैया, कानपुर देहात, महोबा, चित्रकूट का मौसम आज से फिर बदल सकता है। रात से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
दिनभर छाए रहे बादल
- फोटो : amar ujala
इस वजह से सात मई की सुबह तक आंधी, बारिश और बादल की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा चार और पांच मई को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा घाटमपुर, बांगरमऊ, हमीरपुर और इसके आसपास के बुंदेलखंड क्षेत्र में ओले भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
आंधी पानी के आसार
- फोटो : amar ujala
50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं भी चल सकती हैं। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है कि जिन किसानों के गेहूं की फसलें अभी खेतों में पड़ी है, उसे सुरक्षित कर लें।
4 of 5
बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान
- फोटो : amar ujala
आंधी और बारिश से आम की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर नौशाद खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला स्थान भी विकसित हो रहा है। इसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।
11 मई को भी मौसम बदलने की संभावना है, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 22.8 रिकॉर्ड किया गया। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं।