आप शायद इस नाम से वाकिफ भी नहीं होंगे लेकिन दावे के साथ इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस शख्सियत को जानकर आपको एक फायदा जरूर मिलेगा और वह है यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
क्या आपको पता है पिछले 20 साल से यह शख्स सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ है...? हुई न बड़ी बात! और कमाल देखिए, आज तक यह नाम कभी किसी के सामने नहीं आया। ये नाम उस वक्त सामने आया जब योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री की राजगद्दी संभाली और सीएम आवास में एंट्री की। सीएम आवास में जगह मिलने से यह नाम चर्चा में हैं। तो आइए इस शख्सियत के बारे में जानते हैं विस्तार से....
विज्ञापन
3 of 10
सीएम याेगी अादित्यनाथ के साथ चल रहे बल्लू राय
योगी आदित्यनाथ के सबसे खास और विश्वासपात्र लोगों में पहला नाम इन्हीं का आता है। इसलिए ये हमेशा योगी के साथ उनके साय की तरह रहते हैं। यह नाम है 'बल्लू राय'....
4 of 10
सीएम याेगी अादित्यनाथ के 20 साल से सेवादार हैं बल्लू राय
आपकी जानकारी के लिए बता दें बीते 20 साल से ये योगी आदित्यनाथ की सेवादारी में लगे हैं। गोरक्षपीठ हो या सीएम हाउस, ये हर जगह योगी के साए की तरह नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सीएम योगी जहां जाते हैं वहां साथ में जाते हैं बल्लू राय
ये है बल्लू का असल नाम
बहुत कम लोग जानते हैं कि बल्लू राय का असल नाम 'उमेश सिंह' है। गोरखपुर जिले के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया गांव के रहने वाले बल्लू लंबे वक्त से गोरक्षपीठ से जुड़े हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़ियां इस पीठ से जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन
6 of 10
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उनके दादा स्वर्गीय राम नारायण सिंह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे दिग्विजयनाथ महाराज के सेवादार रह चुके हैं जबकि पिता विजय राय महंत अवैद्यनाथ के सेवादार रह चुके हैं। बल्लू राय के चाचा अयोध्या राय भी इस पीठ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। कहा जाता है कि योगी आदित्यनाथ बल्लू की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, वक्त के पाबंद, विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी आदि गुणों के कायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 10
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
योगी जितने कड़क मिजाज उतने ही नरम बल्लू
योगी आदित्यनाथ जितने कड़क मिजाज के जाने जाते हैं बल्लू उतना ही विनम्र और सौम्य स्वभाव वाले इंसान है। इनके पिता भी योगी आदित्यनाथ के साथ काम कर चुके हैं। बल्लू राय में योगी आदित्यनाथ का चेहरा पढ़ लेने की ताकत है। तभी तो वह फोन रिसीव करने से लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने तक योगी की हर छोड़ी-बड़ी जरूरतों का ख्याल रखते हैं।
लोग कहते हैं योगी को अगर कभी गुस्सा आ भी गया तो बल्लू तुरंत उसका अंदाजा लगा लेते हैं। अगर योगी आदित्यनाथ ने गुस्से में किसी को कुछ कह भी दिया तो बल्लू उस शख्स को समझाकर संतुष्ट भी करने की कला जानते हैं।
8 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साय की तरह रहते हैं बल्लू राय
13 साल से योगी के साथ
बल्लू के मुताबिक अगर आप सीधे योगी से मिलकर साफ शब्दों में अपनी समस्या रखें तो उसका वे मौके पर ही निदान करना पसंद करते हैं। बल्लू 2004 से लगातार योगी के साथ है। योगी के मुख से निकला एक शब्द इनके लिए आदेश होता है। योगी के हर लोकेशन की जानकारी बल्लू के पास होती है, वे कब और कहां जाने वाले हैं।
9 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बल्लू राय
तीसरी पीढ़ीयों से सेवा कर रहा बल्लू राय का परिवार
उमेश सिंह गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया गांव के रहने वाले हैं। वे अपने खानदान की तीसरी पीढ़ी के हैं जो गोरक्षपीठ की सेवादारी में लगे हुए हैं। उनके बाबा स्वर्गीय रामनारायण सिंह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे महंत दिग्विजय नाथ महाराज की सेवादारी करते थे। उनके पिता विजय राय महंत अवैद्यनाथ की सेवादारी में रहते थे।
बल्लू के चाचा अयोध्या राय भी काफी समय से पीठ से जुड़े हैं। मंदिर की व्यवस्था की देख-रेख करते हैं। उन्हें गेरुआ भेष में मंदिर परिसर में घूमते कभी भी देखा जा सकता है।
समझ लेते हैं योगी के चेहरे का हर भाव
बल्लू योगी आदित्नयनाथ के चेहरे का भाव तुरंत पकड़ लेते हैं उनका गुस्सा किस लेवल का है। इससे पहले योगी का गुस्सा अगले पर फूंट पड़े, बल्लू आगे आकर उस व्यक्ति को सलीके से समझा देते हैं।
सीएम बनने के बाद योगी जहां भी जाते हैं बल्लू उनके साथ साए की तरह रहता है। वीआईपी लोगों के फोन कॉल करने से लेकर योगी जी सी मिलवाने तक का सारा बंदोबस्त बल्लू की देखरेख में ही होता है।