फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...खौफ और मौत का तांडव हुआ था उस रात, पुलिस वालों को पकड़-पकड़कर गोली मार रहे थे विकास और अमर

Thu, 23 Jul 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अभेद्य किला था विकास दुबे के लिए बिकरू गांव - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे ने भी पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। यह खुलासा खुद उसके नाबालिग छोटे भाई ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि जब पुलिसकर्मी भाग रहे थे तो अमर और विकास दुबे उन्हें पकड़-पकड़कर गोलियां मार रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिकरू में एसआईटी की टीम - फोटो : amar ujala
अमर, विकास दुबे का दाहिना हाथ था। पुलिस के मुताबिक दो जुलाई की रात भी विकास के साथ अमर दुबे, प्रभात, अतुल, जिलेदार, राम सिंह यादव समेत कई गुर्गे पुलिस से सीधे मोर्चा लिए थे। अमर के छोटे भाई ने बताया कि विकास ने अमर को बुलाया था। कुछ देर बाद असलहा लेकर वह घर आया और छत पर चला गया। कुछ देर बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
बिकरू में रैपिड एक्शन फोर्स - फोटो : Amar Ujala
छोटे भाई ने बताया कि वारदात के बाद जब अमर घर से भाग रहा था तो उसने कहा था कि अब बात नहीं हो पाएगी। फोन बंद कर दिया है। विकास के साथ रहेंगे, परेशान न होना। पुलिस आए तो कह देना डर की वजह से भाग गया। हालांकि जांच में उसकी पत्नी, पिता व मां की भी भूमिका मिली थी। इसके बाद सभी को जेल भेजा गया था। 
 

4 of 5
एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अमर के नाबालिग भाई से पूछताछ कर चुकी है। उसके बयान बेहद अहम हैं। पुलिस अब तफ्तीश कर रही है कि अमर के साथ वह भी था कि नहीं। साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो पुलिस उसे गवाह भी बना सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर और खुशी की शादी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अमर की नवविवाहिता पत्नी खुशी को साजिश में शामिल होने और माता-पिता को वारदात के वक्त अमर को कारतूस उपलब्ध कराने के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें