फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने के लिए इन बच्चों ने जो किया उसे देखकर एक पल सोचने के लिए आप भी हो जाएंगे मजबूर

Fri, 27 Sep 2019 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए शुरु किया अभियान - फोटो : अमर उजाला
स्वीडिश एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट ग्रेटा थानबर्ग की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू किया गया ‘ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक’ अभियान विश्व के कई देशों में युवाओं व छात्राओं में लोकप्रिय हो गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
जलवायु परिवर्तन के मसले पर छात्र-छात्राएं अपने-अपने देशों में इस लहर को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहे हैं। वह सरकार एवं नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर गंभीरता से विचार करने एवं महत्वपूर्ण कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों ने पौधरोपण भी किया - फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में शुक्रवार को मोतीझील में इस अभियान को दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की कक्षा 12 की छात्रा लवीजा मलिक ने शुरू किया। लवीजा का कहना है कि अभी कुछ नहीं किया तो बहुत देर हो जाएगा।

 

4 of 5
पर्यावरण बचाने के लिए की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
अपने सहयोगियों मनस्वनी, कुशाग्र, अली, देवांश, रिशिका, प्रखर आदि के साथ छात्र-छात्राओं ने मोतीझील में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक में सहयोग के लिए आह्वान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यावरण बचाओ का संदेश देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने लोगों से बिजली, पानी की बर्बादी रोकने, प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का कम प्रयोग, पौधरोपण करने आदि संदेशों के माध्यम से अपील की। कहा कि वे जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को कम करने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें