कानपुर में ईशन नदी में पांच माह के बच्चे के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम होने के बाद केस की गुत्थी उलझ गई है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लिहाजा डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। पुलिस अब संदिग्धों से पूछताछ कर घटना के तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
बिल्हौर के लालूपुर गांव निवासी रिंकू निषाद का पांच महीने का बेटा सुशील 14 नवंबर की दोपहर घर से गायब हो गया था। रिंकू ने शक के आधार पर अपने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्त्रस्वार को गांव से गुजरने वाली ईशन नदी में लापता बच्चे का शव मिला था।