लॉकडाउन के दसवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में जहां सब्जी, फल व दूध की दुकानें खुलीं वहां खरीदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कानपुर की ज्यादातर सब्जी मंडी व दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
लॉकडाउन का दसवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
यहां बाजारों में सन्नाटा दिखा। लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद लोग घरों में ही कैद रहे। बर्रा-7 सब्जी मंडी में भी दुकानें नहीं खुली।
विज्ञापन
3 of 7
लॉकडाउन का दसवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से सजने वाली शास्त्री चौक फल मंडी में सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं बर्रा-6 सब्जी मडी में भी लॉकडाउन का असर दिखा। यहां दुकानें नहीं खुलीं।
4 of 7
लॉकडाउन का दसवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी, जाजमऊ, लालबंगला, रेलबाजार और बाबूपुरवा में प्रशासन की टीम निकली और सभी जगह आवश्यक खाद्य वस्तुओं के रेट बोर्ड दुकान के बाहर टंगवा दिए।
गांधीनगर स्थित रंजीत स्टोर के बाहर दुकान पर लंबी लाइन लगी दिखाई दी। टोकन सिस्टम से लोगों को एक-एक कर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
लॉकडाउन का दसवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के दौरान सुबह से सब्जी मंडी और दूध की दुकानों के पास भीड़ लग गई। पुलिस ने डंडे फटकार कर हटाया। इसके अलावा लगातार माइक से अनाउंस किया गया कि सभी लोग घर में रहे। शाम 6 बजे सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थाई होम क्वारंटीन की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
6 of 7
लॉकडाउन का दसवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करा पाने के चलते मुंगीसापुर चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। गुरुवार सुबह से ही मुंगीसापुर के बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी थी। यहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। इसपर जिम्मेदारों को फटकार लगाई गई थी। गुरुवार देर रात चौकी प्रभारी संजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। रसूलाबाद थाने में तैनात शिवशंकर को मुंगीसापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर में नौबस्ता गल्लामंडी में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। जिसमें सेन चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र यादव, वार्ड 87 की पार्षद मेनिका सेंगर, अक्षय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।