फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तीन दिन बाद भी नहीं मिला शव, एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

Wed, 26 Feb 2020 05:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
किशोर का शव तलाशने चित्रकूट पहुंची एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सोमवार को मऊ कस्बे में दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का शव नहीं मिला। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम चित्रकूट पहुंची और शव की तलाश शुरू की। बुधवार तक शव नहीं मिला। एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि सोमवार को किशोर यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गया था। यह देख दोस्तों ने मदद की गुहर लगाई और परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोग एकत्र हो गए। नाविक व पुलिस तलाश में जुटी गई।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कस्बा निवासी केदार गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह करीब दस बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में जा पहुंचा।

4 of 5
किशोर का शव तलाशने चित्रकूट पहुंची एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
तैरना न जानने की वजह से वह डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास करते हुए मदद की गुहार लगाई और परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोर का शव तलाशने चित्रकूट पहुंची एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राजबहादुर, क्षेत्राधिकारी विज्येन्द्र द्विवेदी, कोतवाल सुभाषचन्द्र चौरसिया पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें