चित्रकूट जिले में सोमवार को मऊ कस्बे में दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का शव नहीं मिला। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम चित्रकूट पहुंची और शव की तलाश शुरू की। बुधवार तक शव नहीं मिला। एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि सोमवार को किशोर यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गया था। यह देख दोस्तों ने मदद की गुहर लगाई और परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोग एकत्र हो गए। नाविक व पुलिस तलाश में जुटी गई।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा निवासी केदार गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह करीब दस बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में जा पहुंचा।
4 of 5
किशोर का शव तलाशने चित्रकूट पहुंची एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
तैरना न जानने की वजह से वह डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास करते हुए मदद की गुहार लगाई और परिजनों को सूचना दी।