कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच जारी है। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच है। क्रिकेट का क्रेज इस कदर युवाओं में देखने को मिल रहा है कि स्टेडियम चारों ओर बस ‘इंडिया जीत लो’ का नारा चल रहा है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह
रविवार को खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 32वां शतक लगाया। उन्होंने 113 (106 गेंद) रनों की पारी खेली। भारत ने 6 विकेट खोकर 337 रन बनाए। रोहित शर्मा की 147 (138 गेंद) और विराट की शानदार साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने यह स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
3 of 5
दर्शकों ने अपने गालों पर तिरंगा बनवाया
ग्रीनपार्क में खास
- विरोट कोहली ने वन-डे मैच में अपना 32वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में मारा
- वन-डे मैचों में विराट कोहली ने अपने 9000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
- रोहित शर्मा ने अपना 15वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में जड़ा
- साल 2017 में रोहित ने अपने 1000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
4 of 5
स्टेडियम में उत्साहित क्रिकेट प्रेमी
क्रिकेटप्रेमियों ने अपने चेहरे पर तिरंगा बनाकर खेल के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए टीम इंडिया के नारे लगाए। वहीं बच्चों में भी क्रिकेट का गजब का उत्सहा देखने को मिला।
मैच के दौरान दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के अंदर क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों की जमकर हौसला आफजाई की। अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर युवा इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने खिलाड़ियों का अभिवादन भी किया। इसको देखकर भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने दर्शकों को धन्यवाद भी किया।