महानगर कानपुर में जाजमऊ चुंगी पर हुए बवाल से चारों तरफ चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। रामादेवी चौराहे से उन्नाव तक, इलाहाबाद हाईवे समेत भौंती और हमीरपुर रोड पर कई किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चुंगी से थोड़ा आगे फ्लाईओवर पर जाम में फंसी एक गाड़ी में मरीज था। चार घंटे तक मरीज की जान अटकी रही।
विज्ञापन
2 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
उसके परिजनों की पुलिस से तीखी बहस हुई। भीषण गर्मी में खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं का ज्यादा बुरा हाल रहा। तमाम दुधमुहों को माताएं सीने से चिपकाए, साड़ी से ढके रहीं। सैकड़ों लोग तेज धूप में कई किलोमीटर पैदल चलकर जाम से बाहर आ सके।
विज्ञापन
3 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम में ट्रकों के साथ रोडवेज बसें, निजी कारें भी फंसी थीं। चिलचिलाती धूप में लोग बिलबिला उठे। वह पुलिस प्रशासन से लेकर प्रदर्शनकारियों पर भड़क रहे थे। उनका कहना था कि आखिर आम लोगों का क्या कसूर जो वह परेशान हो रहे हैं। ग्वालटोली इंस्पेक्टर राजकुमार भीड़ की तरफ बढ़ रहे थे।
4 of 13
हाईवे पर पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
तभी फ्लाईओवर के ऊपर से एक युवक ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब, हाथों में चूड़ियां पहनी हैं क्या, जब मरीज मर जाएगा तब ही खुलवा पाओगे जाम? इस पर इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों से उसकी बहस होने लगी।
विज्ञापन
5 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
सीओ छावनी ने इंस्पेक्टर को हटाया और जल्द जाम खुलवाने का आश्वासन दिया। तीमारदार मरीज अवधेश को घाटमपुर से लखनऊ केजीएमयू ले जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
चुंगी के पास महाराजपुर की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब जाम नहीं खुला।
विज्ञापन
7 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
उसके साथ मौजूद परिजनों ने गोद में लेकर मरीज को जाजमऊ के नासिर अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच सकी।
8 of 13
हाईवे पर पढ़ी गई नमाज
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा शुरू होने के बाद जाजमऊ नई चुंगी और विश्वकर्मा गेट के पास बाकायदा हाईवे पर टेंट लगाया गया। उसकेबाद दोपहर को सभी प्रदर्शनकारियों ने यहीं पर जौहर की नमाज पढ़ी। इस दौरान पुलिसकर्मी खड़े रहे। नमाज खत्म होने के करीब पौन घंटे बाद बवाल शुरू हो गया।
9 of 13
हाईवे पर पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
जाम में कानपुर से लखनऊ जाने व आने वाली दर्जनों बसें फंसी थीं। तपती धूप में यात्री गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। खासकर फ्लाईओवर पर फंसे लोग।
10 of 13
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आसपास केदुकानदारों ने रस्सी के जरिए पानी आदि यात्रियों तक पहुंचाया। जिससे उनको थोड़ी राहत मिली। अधिकतर बसों से यात्री उतर कर पैदल चले गए।
11 of 13
हाईवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ में लगे जाम का असर पूरे शहर पर पड़ा। नौबस्ता चौराहा, श्याम नगर बाईपास, बर्रा बाईपास, हमीरपुर रोड, कल्याणपुर, गुमटी नंबर पांच, कोका कोला क्रॉसिंग, रावतपुर में भी दोपहर को भीषण जाम लग गया।
12 of 13
प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
यह देखते हुए पुलिस ने कल्याणपुर से शहर आने वाले वाहनों को गुरुदेव के पास ही रोक दिया। हमीरपुर रोड जाम होने से नौबस्ता और बर्रा इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब 11 बजे कई स्कूलों की छुट्टी हुई। जिसके बाद तमाम स्कूली वाहन जाम में फंस गए। रिक्शा, वैन व बसों में स्कूली बच्चे पसीना-पसीना होते रहे। उनका हाल बेहाल था। कई रिक्शेवालों ने बच्चों को पैदल ही जाम से निकलवाया और उनके अभिभावकों को सूचना देकर वहां बुलाया।