डेमाे पिक
कन्नौज के वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है।
14 अप्रैल 2018 शनिवार को सूर्य सुबह 8:28 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। यह अब 15 मई 2018 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य की स्थिति सभी ग्रहों पर प्रभाव डालती है। जिस कारण राशियों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे जातक भी प्रभावित होते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राज शाही गौरव प्रदान करने वाला और उच्च पद दिलाने वाला माना गया है, परंतु इसमें एक शर्त है, सूर्य का प्रभाव शुभ होना चाहिए तभी जातक पर इसका असर अच्छा होगा।
राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मेष-सरकारी कामों में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सूर्य के गोचर से उत्तेजना भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आपका कद बढ़ सकता है। पिता के लिए भी अनुकूल रहेगा। उपाय - शनिवार के दिन जरूरतमंद मरीजों को दवा बांटे।