यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को आग ने कहर बरपाया। तीन तहसीलों में विद्युत तारों के टूटने से करीब 90 बीघा गेहूं की फसल जल गई। नुकसान से आक्रोशित किसानों ने मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
2 of 4
जाम लगाए लोग
- फोटो : अमर उजाला
हसनगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के खेतों में हाई टेंशन बिजली की लाइन टूटकर खेतों में गिर गई। तारों की स्पार्किंग से खेतों में खड़ी फ सल में आग लग गई। आग से आधा दर्जन किसानों की गेहूं की दस बीघा फ सल राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रसूलाबाद चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने बिजली की सप्लाई बंद कराई। दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 4
लोगों को समझाते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर संडीला मार्ग जाम कर दिया। औरास जा रहे बांगरमऊ सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया ने लोगों को समझाया। उन्होंने तहसीलदार हसनगंज को फोन पर सूचना देकर पीड़ितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। लगभग आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
अब कैसे होगी परिवार की गुजर
आग से रसूलाबाद निवासी रामचंद्र पुत्र रामशंकर, रामजानकी पत्नी सत्यनारायण की एक-एक बीघा, मानशिला देवी मंदिर की पंद्रह बिस्वा, सलमा पत्नी पप्पू, शकील पुत्र अजीजुर्रहमान, गंगाप्रसाद पुत्र रामरतन, आमीन पुत्र जमील की डेढ़-डेढ़ बीघा और कृष्णकांत पुत्र दुलारे की दो बीघा, सजीवनलाल पुत्र महावीर और कमलापुर निवासी गनेश पुत्र श्रीराम की सोलह-सोलह बिस्वा गेहूं की फ सल राख हो गई। गेहूं की पकी फ सल जलते देख कई किसान रोने लगे। रसूलाबाद की सलमा और सजीवन लाल ने बताया कि उनके पास इतनी ही खेती है। इसी से परिवार का गुजारा होता है। अब संकट खड़ा हो गया।