फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जानिए इटावा की जूली को आखिर क्यों उठाना पड़ा ये कदम

Fri, 18 May 2018 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
टंकी पर चढ़ी जूली को बुलाते ससुरालवाले
शादी के 8 साल भी जूली की जिंदगी नहीं बदल पाई। वह अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर इतना परेशान हो गई थी कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। हर दिन ससुरालवालों की प्रताड़ना से आखिर तंग आकर जूली टंकी पर चढ़ गई। मामला यूपी के इटावा जिले का है।  
आगे की स्लाइड में पढ़ें...जूली की कहानी
 
विज्ञापन

2 of 6
टंकी पर चढ़ी जूली को उतारते पुलिसवाले और ससुरालीजन
इटावा बसरेहर इलाके की रहने वाली रिया उर्फ जूली की शादी करीब 8 साल पहले वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के बेटे मदन मिश्रा के साथ हुई थी। जूली का कहना है कि पांच साल से लगातार उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...13 मई को आखिर क्या हुआ
विज्ञापन

3 of 6
टंकी पर चढ़ी जूली को देखने के लिए लगी भीड़
एक महीने पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था तो बसरेहर थाने में शिकायत की थी।  उसके बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। ससुरालवाले इसके बाद भी नहीं माने। 13 मई की रात एक बार फिर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...पुलिसवालों ने नहीं की कोई सुनवाई

4 of 6
जूली की बच्ची और पुलिसवाले
अब पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसकी वजह से जूली ने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का कदम उठाया। जूली की एक सात साल की बेटी भी है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...जूली की व्यथा
विज्ञापन

5 of 6
टंकी पर चढ़ी जूली को देखने के लिए लगी पुलिस, मीडिया और पब्लिक की भीड़
जूली ने बताया कि  थाने में शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला। जब भी बसरेहर थाने वह जाती है उसे टरका दिया जाता है। बसरेहर इलाके की पानी टंकी पर चढ़ी जूली को देखकर हर कोई हैरान हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।  
आगे की स्लाइड में पढ़ें...कैसे नीचे उतरी जूली
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टंकी पर चढ़ी रिया उर्फ जूली
मौके पर पहुंचे बसरेहर थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने काफी प्रयास किया लेकिन वह उतरी नहीं। इसके बाद सैफई सीओ ने जूली के ससुर वीरेन्द्र मिश्रा को बुलाकर जूली की मागों को लेकर अश्वाशन दिया। जिसके बाद जूली का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतर आई। जूली का कहना है कि ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उसे न्याय मिलना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें