फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया ये काम

Fri, 18 May 2018 12:50 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने अब नया काम शुरू किया है। यूपी में उद्योगों को चलाने वालों से उनके यहां के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में सेवायोजन कार्यालय ने कई औद्योगिक इकाइयों से संपर्क कर रिक्त पदों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
मौजूदा समय में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से जॉब फेयर लगते हैं। इसमें आने वाली कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलते हैं। शासन ने अधिक से अधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से औद्योगिक इकाइयों से संपर्क कर वहां नौकरियों की जानकारी जुटाने के निर्देश सेवायोजन कार्यालय को दिए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि शहर की कई औद्योगिक इकाइयों से विभाग के अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। अब तक 155 रिक्त पदों की सूची निदेशालय भेज दी गई है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
जॉब फेयर लगाने का मिला लक्ष्य
कानपुर प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में वर्ष 2018-19 के लिए रोजगार मेला लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। निर्देशों के मुताबिक कानपुर में 15, कानपुर देहात में 6, औरैया में 4, इटावा में 6, फर्रुखाबाद में 6 और कन्नौज में 4 रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें