कानपुर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन जवाहर नगर में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाया। अटल टिंकरिंग लैब में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में 30 फीट ऊंचाई, 100 मीटर की दूरी तक जाने एवं पांच किलो तक वजन उठाने में सक्षम ड्रोन का प्रदर्शित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाया
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालय के छात्र आदित्य सिंह, उदय प्रताप सिंह एवं हर्ष शुक्ला ने मिलकर इस ड्रोन को बनाया है। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने ड्रोन की तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 5
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाया
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि खेलों और सामाजिक संबंधों के विषय में भी जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान शैक्षिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 19 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
4 of 5
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें ड्रोन आकर्षण का केंद्र बना रहा।
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाया
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, शरद पांडेय, नैतिका सोनकर, प्रतिमा दुबे, एसएन पांडेय, आरडी त्रिवेदी, डॉ. अंगद सिंह, पूजा अवस्थी, कुमकुम पांडेय, डॉ. नीरजा अग्निहोत्री आदि रहे।