फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के गनर पर लगा रेप का आरोप, छात्रा ने कहा- अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी

Thu, 26 Apr 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
कानपुरः एक विधायक की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण किया। आरोप है कि गोद भराई के बाद मन मुताबिक दहेज न मिलने पर शादी से इंकार कर दिया। एसएसपी ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर जांच के आधार पर रिपोर्ट और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
बर्रा इलाके की रहने वाली युवती का आरोप है कि मूलरूप से झांसी के चिरगांव सिमथरी निवासी  सतीश कुमार दीक्षित का बेटा दीपक पुलिस लाइन में तैनात था। वह इस समय एक विधायक की सुरक्षा में तैनात है। सितंबर 2016 में युवती के परिजनों ने दीपक से शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद दीपक का युवती के घर आना जाना शुरु हो गया था।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इस दौरान दीपक ने युवती से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना कर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि काफी मिन्नतों के बाद दीपक के परिजन सितंबर 2017 में तिलक के लिए राजी हो गए।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
तिलक के बाद दीपक के परिजनों ने दहेज की रकम दुगनी कर दी। युवती के परिजनों द्वारा असमर्थता जताने पर दीपक ने शादी से इंकार कर दिया। फिर दीपक के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी तय कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी से की। एसएसपी ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें