उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में पुलिस का पहरा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर बिहार थाना पुलिस ने चार मार्च 2019 और रायबरेली के लालगंज थाना पुलिस ने पांच मार्च 2019 को शिवम व उसके साथी शुभम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बिहार थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना रायबरेली के लालगंज थाना स्थानांतरित कर दी।