फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत से पूरे देश में गम भी और गुस्सा भी, जानिए ट्वीट कर किसने क्या बोला

Sun, 08 Dec 2019 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव कांड से पूरे देश में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
90 फीसदी जल चुकी उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात आखिरी सांसें लीं। सफदरजंग अस्पताल की ओर से पहले ही जानकारी दी जा रही थी कि पीड़िता की हालत में सुधार नहीं है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है लेकिन उसकी मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
 


विज्ञापन

पीड़िता की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहोल है। हर कोई हैदराबाद की तरह उन्नाव कांड की पीड़िता को भी न्याय दिलाने के लिए सड़को पर उतरा आया है। कांग्रेस और सपा ने इस मामले में उन्नाव में पीड़िता के गांव पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
 

 
 
विज्ञापन

जिसमें पुलिस को लाठियां भी पटकनी पड़ी। इस मामले में ट्विटर पर विरोधियों ने भाजपा के खिलाफ जंग छेड़ दी है। बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से कहा आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।
 

 

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। पान की एक गुमटी के पास कुछ लोगों ने युवती काे आग की लपटों से घिरा हुआ देखा तो आग बुझाई। जिसके बाद पीड़िता ने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें