सीबीआई की नाक में दम करने के बाद तीन अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी मांस के धंधे के अलावा अपना पैसा पॉलिटिकल पार्टियों के चंदे और फिल्म प्रोडक्शन में भी लगाता था। मोइन की बेटी परनिया कुरैशी बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉप फैशन स्टाइलिस्ट है। केवल यही नहीं मोइन कुरैशी की पत्नी नसरीन पाकिस्तानी अदाकारा रह चुकी है। वह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से कई बार सुर्खियों में आई है। 'सीबीआई में भूचाल' लाने वाले कानपुर के मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की पूरी कहानी कर देगी हैरान
विज्ञापन
2 of 10
डेमो पिक
कानपुर का मोइन कुरैशी पहली बार चर्चा में तब आया जब उसकी बेटी परनिया कुरैशी की शादी सीए अर्जुन प्रसाद से हुई, साल 2011 में हुई इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े लोग शामिल हुए थे, ये शादी जांच के घेरे में थी। इसी शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था, जो वापसी के वक्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर 56 लाख विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए थे। सीबीआई अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी का पाकिस्तान और बॉलीवुड कनेक्शन
विज्ञापन
3 of 10
डेमो पिक
इसके बाद सात अगस्त 2015 को मुजफ्फर अली की फिल्म 'जानिसार' रिलीज हुई। इस फिल्म में लीड रोल परनिया ने किया था, इस फिल्म में इमरान अब्बास नकवी हीरो थे। फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी जो बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। कहा जाता है कि इस फिल्म में पैसा मोइन ने ही लगाया था।
4 of 10
डेमो पिक
हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहीं परनिया
इसके बाद मोइन कुरैशी की बेटी अपने हॉट फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में रहीं, लोगों ने कहा कि फिल्म नहीं चली इसलिए वो ये सब कर रही हैं। परनिया स्टाइलिस्ट के तौर पर फिल्म 'आयशा' के लिए काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
पाकिस्तानी हीरोइन से की शादी
मोइन कुरैशी की बीवी नसरीन की बात करें तो वह पाकिस्तानी मूल की हैं। शादी से पहले नसरीन पाकिस्तान की अदाकारा थीं। कई छोटी फिल्मों और ड्रामा में रोल किए। फिर बाद में भारतीय मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के संपर्क में आईं तो शादी हुई। पेशे से फैशन डिजाइनर बेटी परनिया कुरैशी का जन्म भी कराची में ही हुआ था। बीवी नसरीन अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती है।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
जब मोइन कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जांच शुरू की थी, तब तैयार हुई चार्जशीट में बीवी नसरीन कुरैशी की लक्जरी लाइफस्टाइल का भी जिक्र था। 2011-2014 के बीच जांच एजेंसियों के अफसरों को भी विदेशी महंगे गिफ्ट से उपकृत करने का आरोप था। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन के महंगे होटलों में रहने के दौरान नसरीन ने महंगे साजोसामान खरीदे।
विज्ञापन
7 of 10
डेमो पिक
ईडी ने उन सभी होटल्स से भी बिल मांगे थे, जहां नसरीन ठहरी थी। चार्जशीट में दिल्ली के छतरपुर में कुरैशी परिवार के दो सौ करोड़ कीमत के एक फॉर्म हाउस का भी जिक्र है। नफासत का आलम यह था कि इसकी डिजाइनिंग के लिए कुरैशी ने फ्रेंच आर्किटेक्ट लुइस डेनियट को बुलाया था। ईडी ने फ्रेंच आर्किटेक्ट को हुए भुगतान की भी जांच की थी।
8 of 10
डेमो पिक
जब 2011 में बेटी परनिया की शादी थी तो जॉन गैलीनियों की डिजाइन किया 80 लाख गाउन पहनने का मामला चर्चा-ए-खास था। यह पहला मौका था, जब यह मीट कारोबारी बेटी की शादी की वजह से पहली बार सुर्खियों में आया।
9 of 10
डेमो पिक
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के आला अफसरों के लिए आफत साबित हुई मांस कारोबारी मोइन कुरैशी का कानपुर से गहरा संबंध है। मोइन कुरैशी ने 90 के दशक में कानपुर से भैंस के मांस का कारोबार शुरू किया था। एक दशक के भीतर उसने प्रदेश भर में अपने पैर जमा लिए। कारोबारी सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2010 के आसपास यूपी से भैंस के मांस का 60 फीसदी निर्यात अकेले मोइन कुरैशी के पास था।
मोइन का एक बूचड़खाना कानपुर में भी था। इसके बाद दुनिया के कई देशों में भैंस के मांस का निर्यात शुरू किया।देखते ही देखते मोइन कुरैशी 10 सालों में देश के सबसे बड़े मांस व्यापारियों में से एक हो गया। कारोबार बढ़ने पर इन्होंने कानपुर से अपना काम समेटकर हापुड़, रामपुर, गाजियाबाद में शिफ्ट कर लिया, लेकिन शहर के स्थानीय मांस कारोबारियों से इनका नाता बना रहा।