फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा पर साक्षी महाराज के 'दो शब्द', ऐसी तुलना से मच सकता है सियासी घमासान

Mon, 01 Apr 2019 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी महाराज
अपने बयानों से कई बार सियासी घमासान मचा चुके उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से सपा-बसपा को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। साक्षी महाराज के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच सकता है। पाकिस्तान पर वार करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अब देश के दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत करेंगे तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
साक्षी महाराज
पुरवा क्षेत्र में डाकघर के सामने आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे वित्त निगम के अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के अध्यक्ष बाबूलाल निषाद ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को धोखा दिया है। जिससे देश पिछड़ गया। मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीबों का उत्थान किया है। आज देश में मोदी की सुनामी है। जनता ने मोदी पर फिर से भरोसा जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत ने पाक में घुसकर मारने का काम शुरू कर दिया है। अब देश के दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत करेंगे तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।

4 of 5
साक्षी महाराज
असोहा ब्लॉक के मिर्रीकला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने सपा और बसपा की तुलना चोर उचक्कों से की। सांसद के इस बयान ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी महाराज
इसके बाद उन्होंने भारत को अमेरिका और इजरायल के बाद तीसरा देश बताया जिसने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें