फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भगवान हनुमान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों से चौतरफा विरोध के स्वर

Fri, 30 Nov 2018 10:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
demo
भगवान हनुमान को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान से चौतरफा आवाजें उठने लगी हैं। हमीरपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। साथ ही सवर्ण चेतना मंच ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री को हटाने की मांग की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
demo
सवर्ण चेतना मंच और कांग्रेस के कार्यकताओं ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने राजस्थान की मालाखेड़ा अलवर की चुनावी सभा में बजरंगबली को दलित कहा था। कहा कि इससे समाज एवं संत समाज की भावनाओं कोठेस पहुंचाई है। कहा कि किसी भी ग्रंथ में हनुमान को दलित नहीं कहा गया है। कहा कि मुख्यमंत्री को त्याग पत्र देकर माफी मांगनी चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
demo
एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो खुद वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं।
 

4 of 5
demo
उधर मुरादाबाद में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ता वकील त्रिलोक चंद्र दिवाकर ने परिवाद में कहा है कि बुधवार को राजस्थान के अलवर जनपद में हुई एक चुनावी सभा में योगी आदित्य नाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अदालत ने परिवाद को मंजूर करते हुए इस मामले की सुनवाई दस दिसंबर तय की है।शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि बुधवार को राजस्थान के अलवर में चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
जिसमें उन्होंने अपने भाषण के दौरान भगवान हनुमान को दलित बताया। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने अदालत में परिवाद दायर कराकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की। जिसमें कहा कि प्रतिवादी को भी अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया जाए। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने परिवाद की सुनवाई की तारीख दस दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें