यूपी के इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास सिलिंडर ले जा रहा टैंकर अचानक पलट गया। उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए लोग क्रेन का इंतजार कर रहे थे । तभी एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भरथना से ब्रीफिंग कर आ रहे थे।
विज्ञापन
2 of 4
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवातेघायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बकालपुर निवासी गैस टैंकर चलाता है। वह गुरुवार को अपना टैंकर लेकर गैस प्लांट जा रहा था। तभी चितभवन नहर पुल के पास उसका टैंकर अचानक मोड़ पर पलट गया। टैंकर पलटने से उसकी केबिन में चालक के अलावा उसके दो हेल्पर जुगनू व टिंकू भी फंस गए। आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मी व अन्य लोग क्रेन मंगाने का बात कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते
- फोटो : अमर उजाला
उसकी समय एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भरथना से राज्यपाल के कार्यक्रम की ब्रीफिंग कर लौट रहे थे। हादसा देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और साहस का परिचय देते हुए सीधे केबिन में घुस गए। उन्हाेंने वहां पड़े चाकू से केबिन को काटा और केबिन में फंसे तीनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला। तीनों के चोट लगने पर उनके शरीर से खून निकल रहा था लेकिन उन्होंने बिना कोई परवाह किये अपने काम को अंजाम दिया। इसमें उनकी वर्दी भी खून से सन गई।
घायल को बाहर निकलने पर उसे उपचार के लिए भिजवाते
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के इस काम को देख वहा मौजूद लोगों ने उनके इस नेक काम की प्रशंसा की। इस संबंध में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्रेन आने में देरी होने से उसमें फंसे लोगों की जान भी जा सकती थी। इस कारण से उन्हाेंने लोगों की जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहे। तीनों को बाद में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।