उन्नाव कलेक्ट्रेट शिकायत पटल पर तैनात महिला कनिष्ठ लिपिक व कौशल विकास केंद्र प्रबंधक के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में हाथापाई हो गई। महिला व पुरुष कर्मचारी के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। हाथापाई व शोरशराबा सुनकर कर्मचारियों का जमावड़ा हो गया। होमागर्डों ने युवक को पकड़कर बीच-बचाव कराया और युवक को एडीएम कार्यालय ले गए। महिला कर्मचारी ने युवक पर जबरजस्ती करने के आरोप लगाए। वहीं युवक ने कई महीनों से आपस में गहरी दोस्ती का दावा कर चरित्र पर सवाल उठाए। कोतवाली पुलिस महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
2 of 5
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट शिकायत पटल पर तैनात एक महिला कनिष्ठ लिपिक व विकास भवन स्थित कौशल मिशन केंद्र प्रबंधक आनंद प्रताप सिंह के बीच गुरूवार शाम करीब 5.30 बजे कलक्ट्रेट गेस्ट हाउस के बाहर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में अभद्र भाषा के बीच काफी देर तक गुत्थमगुत्थी जारी रही। महिला व पुरुष कर्मचारी में हाथापाई की जानकारी पर कलक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी जमा हो गए। भीड़ के जमावड़े के बाद भी दोनों के बीच मारपीट जारी रही। इस बीच कलक्ट्रेट सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
3 of 5
महिला और पुरुष कर्मचारी के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवक को एडीएम कार्यालय में बिठा दिया। यहां भी दोनों के बीच मुहाचाहीं का दौर जारी रहा। बता दें कि पुरुष कर्मचारी कई महीनों से कलेक्ट्रेट गेस्ट हाउस में रह रहा है। इस दौरान महिला कर्मचारी के गेस्ट हाउस पहुंचने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस महिला कर्मचारी के साथ विकास भवन स्थित कौशल विकास केंद्र पहुंची। पुलिस की जांच पड़ताल के बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
4 of 5
महिला और पुरुष कर्मचारी के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने एक दूसरे पर मढ़े गंभीर आरोप
इसके पहले आरोपी कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि महिला कर्मचारी ने मार्च महीने में उसके फेसबुक पेज पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में आनलाइन चैट शुरू हुई। जो कुछ दिनों बाद गहरी दोस्ती में बदल गई। बताया कि गुरुवार महिला गेस्ट हाउस (उसके कमरे) पर खाना खाने आई थी। इस दौरान एक फोन काल आई जिसके बारे में उसने पूछताछ की तो वह भड़क गई और मारपीट कर दी। आरोपी ने महिला की तरफ से की जाने वाली चैट व फोन कॉल रिकार्डिंग होने का दावा किया। वहीं महिला ने युवक पर जबरजस्ती कमरे पर ले जाकर छेड़छाड़ व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। देर शाम महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
महिला और पुरुष कर्मचारी के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
महिला व पुरुष कर्मचारी के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में गुत्थमगुत्थी की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी ने यूपी 100 व सदर कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान कोतवाल के सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं यूपी 100 सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंच सकी। यूपी 100 के पहुंचने से कुछ समय पहले ट्रेनी दरोगा अखिलेश तिवारी दो सिपाहियों के साथ पहुंचे। पुलिस की हीलाहवाली पर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।