आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
सुरेंद्र कुमार का लिखा एक पत्र मिला था। इस बात की पुष्टि एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने की। पत्नी डॉ.रवीना को संबोधित पत्र में लिखा कि तुम हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर हमसे झगड़ा करती हो, हम पर शक करती हो। मैं तुम्हारी रोज-रोज की इस प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरे परिजनों को परेशान न किया जाए। पत्र में लिखा है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। पत्र में और बातें लिखी हैं। एसपी का कहना पत्र को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। एडीजी ने कहा कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह केचलते यह कदम उठाया।
आगे की स्लाइड में- जब परिवार एकत्र होते, विवाद होता