फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए पिता का गला फरसे से काट डाला, शव को कमरे में दफन कर, भर दिया भूसा

Sun, 29 Apr 2018 08:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले के थाना भरुआसुमेरपुर के अतरैया गांव में संपत्ति के लिए छोटे बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की गर्दन फरसे से काट दी और शव को कमरे में दफनाकर वहां भूसा भर दिया। रामऔतार के बड़े बेटे भागवत प्रसाद तिवारी ने तहरीर दी है कि संपत्ति के लालच में छोटे भाई रामकुमार तिवारी व उसकी पत्नी डाली ने पिता की हत्या की है। उधर, डाली तिवारी ने आरोप लगाया कि ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। आरोप लगाया कि पिता उसे छेड़ रहा था, तभी रामकुमार ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। जानें कैसा हुआ इस नृशंस हत्या का खुलासा...?

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
थानाक्षेत्र के अतरैया गांव निवासी रामऔतार तिवारी (80) पिछले एक माह से लापता थे। उसके दो बेटे  भागवत और रामकुमार हैं, जबकि सबसे बडे़ बेटे संतोष की मौत हो चुकी है। संतोष का लड़का व पत्नी बिधनू के जामू रहते हैं, जबकि भागवत प्रसाद गांव में दूसरे मकान में रहता है। 22 अप्रैल को रामऔतार की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके छोटे बेटे रामकुमार तिवारी ने दी थी। इसमें उसने बडे़ भाई भागवत प्रसाद पर पिता को गायब करने का आरोप लगाया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
दो दिन पहले संतोष का लड़का बडे़ तिवारी गांव पहुंचा। बातों-बातों में रामकुमार ने उसे पिता की हत्या और शव को कमरे में दफन करने की बात बताई। इसके बाद बडे़ तिवारी ने यह बात भागवत प्रसाद की बेटी सोनी को बताई। सोनी और भागवत प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। 


 

4 of 5
डेमो पिक
इधर, घर पर पुलिस आने खबर लगते ही रामकुमार भाग निकला। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने रामकुमार तिवारी की पत्नी डाली तिवारी से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर डाली तिवारी ने राज खोल दिया। उसने बताया कि उसके पति रामकुमार ने ससुर रामऔतार को फरसे से हत्या कर लाश को कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया है। इस पर पुलिस ने कमरे में गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने डॉली तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। रामऔतार के बड़े बेटे भागवत प्रसाद तिवारी ने तहरीर दी है कि संपत्ति के लालच में छोटे भाई रामकुमार तिवारी व उसकी पत्नी डाली ने पिता की हत्या की है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उधर, डाली तिवारी ने आरोप लगाया कि ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। आरोप लगाया कि पिता उसे छेड़ रहा था, तभी रामकुमार ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर रजनीश उपाध्याय, नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ सदर ने हत्यारोपी पुत्र को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें