फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board result 2018: सामान्य परिवार के रजनीश शुक्ला बने यूपी बोर्ड के टॉपर, जानिए सफलता के सीक्रेट

Sun, 29 Apr 2018 06:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रजनीश शुक्ला
इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी टॉप करने वाले रजनीश शुक्ला अपनी सफलता से बेहद प्रसन्न हैं। रजनीश फतेहपुर के गुधराैली गांव के एक सामान्य परिवार से अाते हैं। इनके पिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। जानिए क्या कहना चाहते हैं रजनीश। 
 

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रजनीश शुक्ला
12th की परीक्षा में यूपी में टॉप करने वाले रजनीश शुक्ला ने कहा 'जाहिर सी बात है जब कोई सफलता हाथ लगती है तो प्रसन्नता होती है। इस सफलता के लिए मैं अपने टीचरों का आभारी हूं। जिन्हाेंने मुझ पर भरोसा जताया और पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी कराई। उन्होंने कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरे शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीश शुक्ला
उन्हाेंने नए छात्रों को भी सफलता का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा 'नए छात्रों के लिए मेरा सुझाव यह है कि वे मन लगाकर तैयारी करें और शेड्यूल टाइम टेबल बनाइए। खेलकूद में समय बर्बाद करने की जगह याेग के जरिए अपने शरीर काे फिट रखे। रजनीश अाईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।

 

4 of 5
रजनीश शुक्ला
रजनीश के बड़े भाई अवनीश भी टाॅपर रह चुके हैं। रजनीश की बहन ने भी 10th की परीक्षा में टाॅप किया था। रजनीश कहते हैं कम से कम छह से सात घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। रजनीश ने यूपी सरकार द्वारा नकल माफिया पर लगाए गए अंकुश को सही ठहराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीश शुक्ला
उन्हाेंने कहा 'यूपी सरकार ने नकल पूरी तरह से रोक दी थी, यह अच्छी बात है। मैं इसका समर्थन करता हूं। मुझे किसी तरह का डर नहीं लगा हालांकि कुछ जगहों पर नकल हुई, आगे चलकर इस पर और लगाम लगेगी। जो नहीं पढ़ेगा, वह कैसे पास होगा'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें