रेलवे स्टेशन से बाॅलीवुड तक का सफर तय करने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में कानपुर पहुंची। रानू मंडल वह शख्सित है जो कभी पश्चिम बंगाल के राणावत रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट भरती थीं। समय बदला तो सोशल मीडिया में एक गाना वायरल हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल
- फोटो : अमर उजाला
उस गाने ने रानू मंडल को एक सेलिब्रिटी बना दिया। सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय भगवान को दिया। उन्होंने खुद को पसंद आने वाली आवाजों में लता मंगेशकर का नाम लिया।
विज्ञापन
3 of 5
मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
साथ-साथ उन्हाेंने यह भी कहा कि वह उनसे कोई मुकाबला नहीं करना चाहती हैं। रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने को जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बताया। कानपुर को लेकर उन्होनें कहा कि बचपन में कानपुर के बारे में बहुत सुना था।
4 of 5
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल
- फोटो : अमर उजाला
यहां आकर लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। परिवार को लेकर रानू ने बोलीं कि वह बचपन में ही अपने परिवार से बिछड़ गई थीं। जब वह स्टेशन पर गाना गाती थीं, तब उनके परिवार के लोग एवं मिलने वाले बोलते थे, रानू मर गयी है।
उन सबको मैंने बताया कि मैं अभी जिंदा हूं। अब सब लोग मुझसे मिलने आते हैं। मैं जिस मुकाम पर इस वक्त हूं, वहां मुझे बहुत पहले होना चाहिए था। मैं सोशल मीडिया का एवं अपने श्रोताओं का शुक्रिया अदा करती हूं। उन्हीं की बदौलत मैं आज इस मुकाम पर हूं।