बैंकों के एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) में स्कीमर डिवाइस लगाकर खाताधारकों का डाटा जुटाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। कानपुर के बर्रा स्थित यूनियन बैंक के एक एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों को स्कीमर हाथ लगा है, जिसे उन्होंने एसपी क्राइम राजेश कुमार सौंप दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
एसपी क्राइम ने शातिरों का सुराग लगाने के लिए बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। जांच भी शुरू कर दी है। एसपी क्राइम ने बताया कि 15 दिन पूर्व बर्रा के यूनियन बैंक के एक एटीएम में कर्मचारी कैश डाल रहे थे, तभी उन्हें कीपैड के ऊपर कोई डिवाइस लगी प्रतीत हुई। यह स्कीमर था।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में बैंक प्रबंधन ने डिवाइस उन्हें सौंप दी है। एसपी क्राइम ने बताया कि इससे पूर्व भी शहर के कुछ एटीएम में स्कीमर लगे मिले थे, लेकिन बैंक प्रबंधन के तहरीर न देने से जांच शुरू नहीं हो सकी। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
4 of 5
डेमो पिक
क्या है स्कीमर
यह प्लास्टिक बॉक्स जैसा होता है, जो एटीएम के कार्ड इंसर्ट स्लॉट के ऊपर अस्थायी रूप से इस तरह से फिट किया जाता है कि किसी को दिखे नहीं।
खाताधारक के डेबिट कार्ड लगाते ही स्कीमर उसका पूरा डाटा रीड कर लेता है। इस डाटा के हाथ लगने के बाद साइबर ठग क्लोन एटीएम बनाकर खाते से रुपये उड़ा लेते हैं।