फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम 6 हैवानों ने वृद्धा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Tue, 25 Apr 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 60 साल की बूढ़ी औरत को 6 लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में महिला के बेटे ने पुलिस में रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

   




 
Trending Videos
विज्ञापन

बेटे के बयान पर पुलिस भी रह गई हैरान

मृतका का बेटा
फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर में सोमवार रात मारपीट में जरीना 60 की मौत हो गयी। बेटे सारिक ने इस मामले में 6 लोगो के खिलाफ तहरीर दी है।

सारिक के मुताबिक मुहल्ले के दो लड़के अक्सर उनके परिवार पर कॉमेंट करते थे। इसे लेकर दो दिन से मनमुटाव चल रहा था। आज फिर बात बढ़ी और मारपीट होने लगी।

मां जरीना बीचबचाव करने आई तो आरोपियों ने उसे पीटकर मार डाला। सारिक ने राजाबाबू, आजम, लाला बशीर, नसिमुन, नैयाम समेत छह को नामजद किया है। कोतवाल दीपक पांडेय का कहना है कि आरोपी फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर कार्रवाई की जाएगी।



   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें