समीपवर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थानाक्षेत्र के दीवान जू का पुरवा में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बरातियों से भरी कार शादी समारोह के पंडाल के पास स्थित कुएं में गिर गई। इसमें दूल्हे के चचेरे भाई व फूफा समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोगों को बचा लिया गया है।
महोबा जिले के चरखारी इलाके के स्वासामाफ गांव निवासी लखन लाल अहिरवार के बेटे मनोज अहिरवार की शादी दीवान जू का पुरवा गांव में बाबा की बेटी पूजा के साथ तय हुई थी। बरात मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रालियों और कारों से रवाना हुई थी। बरातियों को लेकर स्वासामाफ गांव निवासी छत्रपाल सिंह अपनी कार से दीवान जू का पुरवा गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह पंडाल के पास कार उचित स्थान पर खड़ी करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पास ड्रम को टक्कर मारते हुए आगे बने कुएं में जा गिरी। इसके बाद कार में सवार बरातियों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर वहां मौजूद जनाती व बराती कुएं की तरफ भागे।
बरातियों व जनातियों ने कुएं में गिरे लोगों को रस्सा और चारपाई डालकर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान स्वासामाफ गांव के ही तेजराम, चेतराम और लक्ष्मण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि, दूल्हे मनोज अहिरवार के फूफा पनवाड़ी, महोबा निवासी रामाधीन (50) और स्वासामाफ गांव निवासी चचेरे भाई कुलदीप (22) समेत छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बराती बिना खाने खाए ही वापस घर लौट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकलवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव उनके गांव भेजे गए। इससे कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इनकी हुई मौत
स्वासा गांव, चरखारी निवासी छत्रपाल सिंह बुंदेला (40), आतिशबाज राजू कुशवाहा (37), रामरतन अहिरवार (37), घनश्याम अहिरवार (55), कुलदीप अहिरवार (22) और पनवाड़ी निवासी रामाधीन (50)।
4 of 5
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
इनकी बची जान
लक्ष्मण अहिरवार (17) , चेतराम अहिरवार ( 20) तेजराम अहिरवार (28) सभी निवासी स्वासामाफ गांव, चरखारी।
एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छत्रपाल सिंह ने अपनी कार को ट्रैक्टर के आगे खड़ी करने के चक्कर में तेजी से भगाया। कार को रोकने के दौरान उसका पैर ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पड़ा गया। इससे कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। यह कुआं शादी समारोह के पंडाल के पास सड़क किनारे बना हुआ है। कुएं के चारों ओर कोई बाउंड्रीवाल भी नहीं है। सिर्फ लकड़ी की बल्लियां लगी हुई थीं। इसके आगे ड्रम रखे थे।
क्रेन की मदद से निकाली गई कार
छतरपुर के दीवान जू का पुरवा में कुएं में कार गिरने की जानकारी लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष के लोग व ग्रामीणों ने कार में घायल पड़े तीन लोगों को बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से देर रात कार को कुएं से निकाला। कुआं में कार सामने की तरफ से सीधी गिरने से आगे और बीच की सीट में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।