फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau By-Election: हंगामे के बीच मतदान…सियासी दलों के नेताओं ने की नारेबाजी, तो कहीं अफसरों से हुई नोकझोंक

Thu, 21 Nov 2024 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही धीरे-धीरे मतदाताओं ने पोलिंग बूथ का रूख किया। हालांकि, पूरे मतदान के दौरान नोकझोंक और बहस जैसी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। लोगों का आरोप था कि पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर अवरोध पैदा कर रही है ओर लोगों को जबरन लौटाया जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर फर्जी वोटिंग कराने के नाम पर हो रही रोकटोक पर भाजपा-सपा के नेता चुनाव अधिकारियों से उलझ गए।

इस दौरान दो युवकों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीसामऊ उपचुनाव को शांति और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मकबरा मोहल्ले के सभी रास्तों पर बैरियर लगाए गए थे। सुबह करीब नौ बजे मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले तो पुलिस ने मतदाताओं को टोकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

2 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala

सपा नेता नीलम रोमिला सिंह भी पहुंची
इस पर लोगों ने पूछताछ के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर महिला सपा नेता नीलम रोमिला सिंह भी पहुंच गईं। इस दौरान उनकी कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार से नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर एसीपी कर्नलगंज टीबी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सपा नेता व मोहल्ले के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

3 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी को घरों में जाने को कहा
शाम चार बजे पुलिस ने चमनगंज स्थित मुस्लिम जुबली स्कूल फहीम अंसारी और शानू नामक दो युवकों को फर्जी मतदान के आरोप में पकड़ा। हालांकि युवकों का कहना था कि वे मां को वोट डलवाने स्कूटी से लाए थे, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। वहां भीड़ जुटी और स्थिति तनाव पूर्ण होती देख पुलिस ने सभी को घरों में जाने को कहा, तो लोग वहां से चले गए।

4 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala
सपा कार्यकर्ता ने थानेदार पर लगाया पीटने का आरोप
मुस्लिम जुबली बालिका इंटर कॉलेज चमनगंज में सुबह राशिद अहमद नाम का युवक सपा एजेंट बनने जा रहा था। पुलिस ने उसे रोक दिया। आरोप है कि उसके आपत्ति करने पर चमनगंज थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने उसे पीटा। सूचना पर जुटे सपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा प्रत्याशी वहां पहुंचीं और पुलिस पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची एडीसीपी मुख्यालय अमिता सिंह ने लाउड हेलर से चेतावनी देकर लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन

5 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala
राह में रोड़े अटकाते रहे पुलिस के बैरियर
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के चमनगंज घोसियाना, बेकनगंज थाने वाली रोड, परेड, ग्वालटोली मकबरा, ग्वालटोली चौराहा, डिप्टी पड़ाव चौराहा, हलीम कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाया था। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आयोग के नियमों और शांति पूर्ण मतदान का हवाला देकर शांत कराया। वहीं, पोलिंग सेंटर से सौ मीटर दूर दोनों तरफ बैरियर लगाकर मतदाता पर्ची और वोटर आईडी दिखाने पर ही मतदाताओं को मतदान केंद्र की तरफ जाने देने पर भी सोशल मीडिया पर खूब शिकायतें हुईं।
विज्ञापन

6 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala
फर्जी वोटिंग पर जीआईसी में घमासान, भाजपा-सपा नेताओं का हंगामा
चुन्नीगंज स्थित जीआईसी पोलिंग सेंटर में भाजपा व सपा नेताओं ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग व चेकिंग के नाम पर मतदताओं को परेशान करने का आरोप लगाकर हंगाम किया। पहले भाजपा नेता मनोज सिंह सपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इस बीच सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी वहां पहुंची और भाजपा पर फर्जी मतदान व पुलिस पर मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर तंग करने आरोप लगाया। उनके समर्थक भी नारेबाजी करने लगे। यह देख भाजपाई भी सामने आ गए और दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। पुलिस अफसरों ने दोनों दलों के लोगों को शांत कराकर पोलिंग सेंटर परिसर से बाहर कराया। कुछ समय बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी वहां पहुंचे और सपा के लोगों पर बूथ नंबर 53 में अपने अभिकर्ता जुबैर खान को पीटने पर आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस के आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

7 of 10
ये पत्थर मारा गया - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर मारा पत्थर, शीशा टूटा
जीआईसी पर हुए हंगामे के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी का काफिला सिविल लाइंस की तरफ बढा, तभी लालइमली चौराहे पर किसी पर प्रत्याशी की कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर साइड वाले शीशे पर लगकर गाड़ी में बैठे सुरेश अवस्थी के हाथ में लग गया। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन भाजपाइयों ने चौराहे पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया।

8 of 10
sisamau by election - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता का बस्ता सड़क पर लगवाने पर भड़के सपाई
ग्वालटोली स्थित संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर भाजपा और सपा के बस्ते कुछ दूरी पर बनाए गए थे। भाजपा का बस्ता मुख्य सड़क पर था जबकि सपा को गली में लगवाने के लिए कहा गया। युवजन सभा के अध्यक्ष अर्पित यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का बस्ता मेन रोड पर लगा हुआ है, जबकि सपा के बस्ते को जानबूझकर गली के अंदर लगवाया गया है। पुलिस उनके बस्ते में आने वाले हर व्यक्ति से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांग रही है।

9 of 10
sisamau byelection - फोटो : amar ujala
मकरावटगंज में मतदान से रोकने का आरोप लगाकर हंगामा
मकरावटगंज के दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह पार्षद और पीठासीन अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार करीब दस बजे कुछ मतदाताओं ने वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने पहले पीठासीन अधिकारी से शिकायत की और फिर भाजपा के बूथ में जाकर मामले की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे भाजपा पार्षद अंकित मौर्य ने पीठासीन अधिकारी से बात की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। पार्षद मतदान केंद्र से नाराज होकर बाहर निकल गए और अधिकारियों पर जानबूझकर वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घटना का पता चलते ही भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी पोलिंग सेंटर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

10 of 10
sisamau byelection - फोटो : amar ujala
पहले पहचान पत्र व पर्ची, फिर कहा आधार कार्ड लेकर आओ
ग्वालटोली क्षेत्र की कुछ मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया कि मतदाता पहचान पत्र और वोटर पर्ची होने के बावजूद उन्हें आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया। महिलाओं ने पुलिस और बीएसफ के जवानों से अपनी शिकायत की। कुछ महिलाएं घर चली गईं, जबकि कुछ ने अपने रिश्तेदारों से आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज मंगवाकर वोट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें