Kanpur News: विस्फोट इतना तेज था कि सुरेंद्र का शव किरन के घर के दरवाजे के पास गिरा, तो वहीं उनकी पत्नी रमिला इसके विपरीत दिशा में यानि सड़क के सामने पड़ी तड़प रही थी। धमाके से आसपास के मकान हिल गए।
कानपुर में गांधीनगर स्थित गणेश पार्क के पास हुए विस्फोट की दहशत देर रात तक दिखी। यहां के लोगों दिवाली पर पटाखे तक नहीं फोड़े। त्योहार सादगी के साथ मनाया। मोहल्ले में इस घटना को लेकर देर रात तक चर्चा होती रही। यहां के निवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी त्योहार की तैयारी में लगे थे। कोई पूजन का सामान एकत्र कर रहा था, तो कोई मिठाई, पटाखे खरीदने में व्यस्त था।
अचानक तेज विस्फोट हुआ और सभी दहशत में आ गए। सुरेंद्र के बच्चों की चीत्कार सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। घरों के बाहर आकर देखा, तो मंजर इतना खौफनाक था कि कई महिलाएं और बच्चे तो चीख पड़े। राजेंद्र नाथ शुक्ला राजू ने बताया कि वह घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे, तभी विस्फोट हुआ। पता किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
कमरे में रखा शीशा चटक गया
वहां का मंजर देखकर सहम गए। बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर पड़े खून व मांस के लोथड़े देख कलेजा कांप गया। सुरेंद्र के बगल में ही किराए पर रहने वाली नूतन ने बताया कि कमरे में त्योहार की तैयारी कर रहे थे। चारों बेटे बाजार गए थे। अचानक धमाका हुआ और हमारे कमरे में रखा शीशा चटक गया। धुएं के कारण कुछ दिख नहीं रहा था।
विज्ञापन
3 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
साफ-सफाई करा रहे थे पार्षद
धुआं छटा तो नीचे आकर देखा कि सुरेंद्र का शव टुकड़ों में पड़ा था और रमिला बहन खून से लथपथ तड़प रही थी। तुरंत बेटों को फोनकर बुलाया रमिला को मोहल्ले वालों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि त्योहार की वजह से क्षेत्र में साफ-सफाई करा रहे थे। विस्फोट सुना तो पता करने लगे कि आखिर हुआ क्या। तभी क्षेत्र के मोनू ने फोनकर बताया कि साईं मंदिर के पास कुछ हुआ है। तुरंत वहां पहुंचे। वहां का वीभत्स दृश्य देख आंखें फटीं रह गईं।
4 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
सांसद व महापौर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने पर सांसद रमेश अवस्थी, सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव दरियावादी सहित कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
5 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
मंजर देख सहम गए
राजेंद्र नाथ शुक्ला राजू ने बताया कि घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे तभी तेज विस्फोट हुआ। पता किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन में कपड़े पहनकर मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर सहम गए। बच्चों की चीख-पुकार और सड़क पर पड़े खून व मांस के लोथड़े देख कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
6 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
धुएं में कुछ नहीं दिखा
सुरेंद्र के बगल में ही किराए पर रहने वाली नूतन ने बताया कि चारों बेटे बाजार गए थे। अचानक धमाका हुआ और हमारे कमरे में रखा शीशा चटक गया। धुएं में कुछ दिख नहीं रहा था। धुआं छटा तो नीचे आकर देखा। सुरेंद्र का शव टुकड़ों में पड़ा था और रमिला बहन खून से लथपथ तड़प रही थी। तुरंत बेटों को फोनकर बुलाया रमिला को मोहल्ले वालों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हम उसके बच्चों को संभाले रहे।
विज्ञापन
7 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
बहुत वीभत्सव था दृश्य
क्षेत्र के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि त्योहार की वजह से क्षेत्र में साफ-सफाई करा रहे थे। विस्फोट सुना तो पता करने लगे कि आखिर हुआ क्या। तभी क्षेत्र के मोनू ने फोनकर बताया कि साईं मंदिर के पास कुछ हुआ है। तुरंत वहां पहुंचे। वहां का वीभत्स दृश्य देख आंखें फटी रह गईं।
8 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
विपरीत दिशाओं में गिरे पति-पत्नी
विस्फोट इतना तेज था कि सुरेंद्र का शव किरन के घर के दरवाजे के पास गिरा, तो वहीं उनकी पत्नी रमिला इसके विपरीत दिशा में यानि सड़क के सामने पड़ी तड़प रही थी। धमाके से आसपास के मकान हिल गए। कुछ क्षणों तक इलाकाई लोगों को धुएं की वजह से कुछ देर तक कुछ भी न दिखाई दिया और न कुछ समझ में आ रहा था।
9 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
सफाई कर्मियों ने धोए दाग, समेटे लोथड़े
मौके पर जांच कर पुलिस व फोरेंसिक टीम के जाने के बाद पार्षद विवेक शर्मा ने नगर निगम की टीम लगवाकर साफ-सफाई कराई। दीवरों पर लगा खून धुलवाया और दीवारों व तार पर चिपके मांस के लोथेड़े हटवाए। साथ ही, पेड़ों की जली पत्तियां एकत्र कर हटवाई। नालियों की सफाई भी कराई।
10 of 11
kanpur blast
- फोटो : amar ujala
किरन के घर से आती रही दुर्गंध
जिस मकान के कमरे में सुरेंद्र का आधा शरीर धमाके के बाद उछलकर गिरा, उसमें रहने वाली किरन वर्मा ने बताया कि पूरा घर तहस-नहस हो गया है। देर शाम तक अंदर के कमरे तक दुर्गंध आती रही। दहशत की वजह से घर के अंदर जाने की हिम्मत तक नहीं हो रही है। इतना वीभत्स हादसा पहली बार देखा। इसकी दहशत ताउम्र रहेगी और जब भी दीपावली आएगी, यह खौफनाक मंजर याद आ जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी ने स्थगित किया जनसंपर्क
भाजपा के सीसामाऊ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने गांधी नगर, गणेश पार्क के पास हुए धमाके के बाद अपने जनसंपर्क के कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार की मदद की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सुरेश अवस्थी ने मौके पर ही जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक व मेडिकल सहायता प्रदान करने को कहा।