फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड में नया मोड़: चैट में जिस निखिल का जिक्र... उसका एकता से है ये रिश्ता; विमल से हुई थी तकरार

Fri, 01 Nov 2024 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। हत्याकांड को विमल ने अकेले अंजाम नहीं दिया था। कोई तीसरा भी कौन शामिल था। पुलिस का मानना है कि हत्या में कोई और मददगार भी शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के एकता हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड के सोची समझी योजना के तहत किए जाने के संकेत मिलते जा रहे हैं। जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि कोई तीसरा भी था जिसे न सिर्फ एकता और विमल के बारे में पता था, बल्कि हत्या में भी वह मददगार है।

अब इसका पता करने के लिए पुलिस ने जिम में आने वाले लोगों, जिलाधिकारी ऑफिस के कुछ कर्मचारियों और उन महिलाओं को रडार पर ले रखा है जिनके साथ विमल चैट या फोन पर बात करता था। ऐसा इसलिए है क्योंकि जांच के दौरान कई ऐसे बिंदु सामने आए हैं, जिनसे ऐसा नहीं लगता है कि इस पूरे घटनाक्रम को अकेले अंजाम दिया था। बल्कि ऐसा लगता है कि घटनाक्रम में कोई तीसरा भी शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Ekta murder - फोटो : सोशल मीडिया
जिम आने और बाहर निकलने वालों की टाइमिंग नोट करता था
जांच के दौरान पुलिस को जिम ट्रेनर विमल सोनी की कार से जिम का अटेंडेंस रजिस्टर मिला है। रजिस्टर की जांच से ऐसे संकेत मिले हैं कि  विमल ने उस दिन हत्या का प्लान पहले से ही बना लिया था। आरोपी हर रोज जिम आने और बाहर निकलने वालों की टाइमिंग नोट करता था।

अटेंडेंस रजिस्टर के बारे में कोई सवाल नहीं किया
उस दिन भी उसने सबकी एंट्री की लेकिन अपने आने-जाने का समय दर्ज नहीं किया। यही नहीं, एकता के भी जिम से निकलने का समय दर्ज नहीं है। विमल और एकता के लापता होने के बाद भी जिम तो चलता रहा लेकिन किसी ने भी अटेंडेंस रजिस्टर के बारे में कोई सवाल नहीं किया, बल्कि नए रजिस्टर में एंट्री शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 8
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
किसी और की मदद भी ली
इसके अलावा एक घंटे के भीतर ग्रीन पार्क की पार्किंग से गंगा बैराजा और बिठूर तक जाकर डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब के परिसर में गड्ढा खोदकर उसमें एकता का शव डालना एक आदमी के लिए संभव नहीं था। ऐसे में इस बात से भी पुलिस इन्कार नहीं कर रही कि आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए किसी और की मदद नहीं ली।

केस के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जाएगी।-आशुतोष कुमार, एएसपी कोतवाली
 

4 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
चैट में जिस निखिल का जिक्र... वो एकता का दूर का रिश्तेदार
जिम ट्रेनर विमल सोनी और शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता के बीच हुई बातचीत की व्हाट्सएप चैट में जिस निखिल का नाम सामने आया था, वह एकता के मायके पक्ष का दूर का रिश्तेदार निकला। एकता के पति राहुल ने बताया कि निखिल अक्सर उनके घर भी आता जाता था। पूरा परिवार निखिल को जानता था। पुलिस यह समझना चाह रही है कि क्या निखिल को एकता और विमल की दोस्ती के बारे में पता था या उसे उन दोनों के बारे में कितनी जानकारी थी। चूंकि चैट में एकता ने विमल से निखिल को लेकर बात की है। संभव है कि निखिल और विमल पहले मिल भी चुके हों। इसी वजह से पुलिस निखिल को पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर सकती है पुलिस
उधर, आरोपी के फोन में कई महिलाओं के साथ चैट मिली हैं, इसलिए जल्द ही वह सभी पुलिस की जांच के दायरे में आ सकती हैं। साथ ही डीएम कंपाउंड में एक्सेस देने और चाभी तक मुहैया कराने वाले जिम्मेदारों से भी पुलिस जल्द पूछताछ कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस उन लोगों से एक-एक कर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
कई फोटो-वीडियो भी हुए डिलीट
विमल के मोबाइल में कई ऐसी महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं जिनका न तो विमल के रिश्तेदारों को पता है और न ही जिम आने वालों की फुटेज से वह मेल खाती हैं। कुछ वीडियो और तस्वीरें 26 से 30 जून के बीच डिलीट की गई हैं। पुलिस ने उन्हें रिकवर करने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस उन महिलाओं के बारे में जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को दिखाता था एब्स
पुलिस को जांच के दौरान कुछ फुटेज और मिले हैं, जिनमें विमल सोनी जिम में एक्सरसाइज कर रही महिलाओं को टीशर्ट उठाकर सिक्स पैक एब्ज दिख रहा था। कई महिलाओं ने अपने पति के सिक्स पैक बनाने के फार्मूले की जानकारी करने के लिए ही विमल से दोस्ती की थी।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं से की अभद्रता, फिर माफी भी मांगी
पुलिस को एक ऐसी फुटेज मिली है, जिसमें विमल महिलाओं के शरीर के निजी हिस्सों को छूता दिखाई दिया। इसका कुछ महिलाओं ने विरोध किया, तो वह माफी मांगता भी दिखा।

अधिकारियों से मिलवाकर जमाता था धाक
इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि वह महिलाओं को ही अपने डीएम कार्यालय व अन्य अधिकारियों के साथ अच्छे तालुकात का हवाला देकर अपना प्रभाव कायम करने की कोशिश करता था। साथ ही जिम आने वाले अधिकारियों से मिलवाकर भी अपनी धाक जमाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें